मेरठ

बंद मकान में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की हत्या, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने किया खुलासा

Meerut News: एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह के अनुसार घटना के संबंध में मृतका के पति ने दो लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस की विवेचना में एक और नाम प्रकाश में आया है। फिलहाल इस घटना में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2023, 4:38 PM IST
SP City Piyush Kumar Singh

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की हुई हत्या का आज शनिवार (28 अक्टूबर) को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले किरायेदार दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की गरफ्तारी के प्रयास जारी है।

किराए को लेकर चल रहा था विवाद

एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने आज घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में रीतू (40) पत्नी राम कुमार का शव उसी महिला के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहने वाले एक दंपति के कमरे में मिला था। मृतका के पति की तहरीर के आधार पर किरायेदार निखिल और उसकी पत्नी आरती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा आरोपी दंपती को देर रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा हत्या किया जाना स्वीकार किया गया है। मूल रुप से घटना का कारण पिछले कुछ समय से चला आ रहा किरायेदारी का विवाद बताया है।

एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह के अनुसार घटना के संबंध में मृतका के पति ने दो लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस की विवेचना में एक और नाम प्रकाश में आया है। फिलहाल इस घटना में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका मकान मालिक से मकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन यानी गुरुवार को भी इसी बात को लेकर उनका रीतू से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद दंपती मकान बंद करने के बाद हापुड़ चला गया।

Updated on:
28 Oct 2023, 4:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला