मेरठ

छापेमारी टीम का खौफ है यहां, पहुंचने से पहले ही कटिया कनेक्शन उतरने लगे

एमडी ने 'अन्तिम समाधान भविष्य आसान' योजना 30 मई तक लागू की  
2 min read
• •
Updated: 6 May 2018, 11:04 PM IST
meerut

मेरठ। पीवीवीएनएल की टीमें इन दिनों शहर आैर ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर रही हैं। कर्इ बिजली चोर पकड़े जा चुके हैं आैर कइयों में उसका इतना खौफ है कि टीम के आने से पहले ही ये अपने कटिया कनेक्शन हटा ले रहे हैं। क्षेत्र की बिजली लाइनों में लाइनलाॅस कम करनेे के लिए बिजली चोरों को पकड़ा जा रहा है। पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन का कहना है कि इस छापेमारी अभियान से काफी फायदा हुआ है आैर बिजली चोरी काफी पकड़ी जा रही है। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।

छुट्टी के दिन चली कार्रवार्इ

रविवार को छुट्टी होने के बावजूद मेरठ के अन्तर्गत विभागीय दल एवं प्रवर्तन दल की संयुक्त टीमों ने घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक श्रेणी के संयोजनों की चेकिंग के अन्तर्गत कुल 1791 छापे डाले गए, जिनमें से 347 प्रकरणों में सीधे विद्युत चोरी पकड़ी गर्इ है। 135 अनियमितता के मामले पकड़े गए, जिसके विरूद्ध 474 प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज हुई। इनके अलावा 65.68 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण हुआ, तो 43.85 लाख रुपये की वसूली की गर्इ।

अन्तिम समाधान भविष्य आसान योजना शुरू

अन्तिम समाधान भविष्य आसान योजना को लेकर एमडी ने विभागीय अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं। मूलधन के एकमुश्त भुगतान करने पर (निजी नलकूप) श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में अपने निकटतम खण्ड/उपखण्ड कार्यालय में पहुंचकर शत-प्रतिशत छूट के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जनपदों के ग्रामीण निजी नलकूप संयोजन के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अन्तिम समाधान भविष्य आसान योजना 30 मई तक लागू की गर्इ है। इस योजना में विद्युत बिल संशोधन एवं विलम्ब अधिभार में 100 प्रतिशत छूट की सुविधा दी जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला