मेरठ

VIDEO: रेल यात्रियों को अभी उठानी पड़ेंगी मुश्किलें, क्योंकि इस रूट पर नहीं चलेंगी ट्रेनें

रेलवे ले रहा मेगा ब्लाॅक, कुछ ट्रेनें रद आैर कुछ डायवर्ट मेरठ से सहारनपुर के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम पूरे मार्च महीने में रेल यात्रियों को उठानी पड़ी है परेशानी  
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2019, 3:02 PM IST
meerut
रेल यात्रियों को अभी उठानी पड़ेंगी मुश्किलें, क्योंकि इस रूट पर नहीं चलेंगी ट्रेनें

मेरठ। मेरठ से सहारनपुर के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य रेल यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। अभी तक भी कार्य पूरा नहीं हुआ और रेलवे कई बड़े ब्लाॅक ले चुका है। दो मार्च से लिए गए छोटे-छोटे ब्लाॅकों ने पूरा मार्च ही ब्लाॅक में निकाल दिया। जिसके चलते इस रूट पर अधिकांश ट्रेनें या तो निरस्त की गई या फिर वे देर से चलाई गई। कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन करने पड़े। वहीं अब रेलवे 30 मार्च को फिर से बड़े ब्लाॅक लेने की घोषणा कर चुका है।

यह ब्लाॅक करीब 17 घंटे का होगा। यह मेगा ब्लाॅक सहारनपुर और टपरी के बीच रेलवे द्वारा निर्माण कार्य के चलते लिया जाएगा। इस मेगा ब्लॉक के कारण दिल्ली से मेरठ वाया सहारनपुर रेलवे यातयात बाधित रहेगा। जिसके चलते कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया जाएगा और कुछ का यातायात परिवर्तित किया जाएगा। कई मेल, एक्सप्रेस, सुपर ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेन घंटाें की देरी से चलाई जाएगी। यह मेगा ब्लाॅक शाम सात बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा। स्टेशन अधीक्षक एसपी शर्मा ने बताया कि रेलवे की ओर से सभी रेलवे स्टेशनों को सूचना भिजवा दी गई है। मेरठ भी सूचना पहुंच गई है। जिसे प्लेटफार्म के सूचना पट पर लगा दिया गया है। जिससे यात्रियों को भी इसकी जानकारी हो सके। यह मेगा ब्लाॅक 17 घंटे से अधिक समय तक का रहेगा। मेगा ब्लॉक की वजह से पैसेंजर ट्रेन कैंसिल रहेगी और अधिकतर ट्रेन अपने रूट से न चलकर परिवर्तित रेलमार्ग पर चलेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान इस रूट पर चलने वाली सात ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। कुछ ट्रेन देरी से रवाना होगी। इस मेगा ब्लॉक के बीच खतौली से मुजफ्फरनगर चल रहे रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम भी किया जाएगा।

कैसिंल होगी ये ट्रेनें

अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर कैंसिल रहेंगी। वहीं जिन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, वे अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस हैं। जिन ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया है, वे हैं- सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, अंबाला-दिल्ली पैसेंजर, कालका-दिल्ली पैसेंजर।

Updated on:
29 Mar 2019, 3:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला