मेरठ

यूपी के इस शहर का हुआ यह हाल, बारिश आैर बिजली ने यहां तोड़ दिए पिछले रिकार्ड

बारिश से शहर के अधिकतर इलाकाें में पानी भरा, तीन दिन से बिजली भी बाधित  
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 9:42 AM IST
meerut
यूपी के इस शहर का हुआ यह हाल, बारिश आैर बिजली ने यहां तोड़ दिए पिछले रिकार्ड

मेरठ। गुरूवार से हो रही बारिश के चलते महानगर के लोगों पर कई तरह की आफत टूट रही है। शनिवार की सुबह तक भी बारिश चल रही है। एक तरफ लोग जहां जलभराव और बारिश के चलते परेशान हैं, दूसरी ओर विद्युत आपूर्ति के चलते भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बाद बिजली ने बढ़ार्इ कठिनार्इ

महानगर के अधिकांश क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कर्इ-कर्इ घंटे बाधित है। गढ़ रोड के एक हिस्से में विद्युत आपूर्ति में खराबी के कारण पिछले 12 घंटे से बिजली बाधित है। जिस कारण दुकानदारों को बिना बिजली के काम चलाना पड़ रहा है। बिजली न आने के कारण दुकानों में लगे इन्वर्टर भी ठप हो गए हैं। अंधेरे के कारण व्यापारियों को दुकानें समय से पहले बंद करनी पड़ी हैं। अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान भी नहीं खोले हैं। बिजलीघरों में पानी भरने के कारण आधी रात बाद से बिजली संकट बरकरार है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिजलीघरों से पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट का सहारा ले रहे हैं।

बिजली ठप आैर कट से परेशान लोग

गुरुवार से सुबह से ही बारिश शुरू होने के बाद से शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने लगी थी, बिजली के कट शनिवार की सुबह तक जारी रहे। मेरठ में बारिश का दस साल पुराना रिकार्ड टूटा, तो बिजली आपूर्ति भी इतनी बाधित नहीं रही। महानगर के कई इलाकों में लोगों ने बिजली के साथ पानी संकट का भी सामना किया। गुरूवार से लेकर शनिवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित होती रही। इसकी शिकायत लोगों ने बिजलीघर पर की, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके चलते लोगों ने हंगामा भी किया। जागृति विहार, शताब्दीनगर, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी आदि क्षेत्राें में बिजली ठप है। बिजलीघर की लाइन फाल्ट को कर्मचारियों तलाश रहे हैं लेकिन बारिश के कारण फाल्ट को तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के इन इलाकों में बाधित रही बिजली

शहर के अन्य इलाकों शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, मंगलपांडेनगर, भूमिया पुल, ब्रहमपुरी, शारदा रोड, दिल्ली रोड, टीपीनगर, खैरनगर, सदर बाजार, बच्चा पार्क, साकेत, पांडवनगर, गंगागनर, लालकुर्ती, रुड़की रोड और कंकरखेड़ा इलाकों में भी बिजली संकट बना हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर के अधिकांश बिजली आपूर्ति स्टेशनों में बारिश का पानी भरने के कारण यह परेशानी आ रही है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कई इलाकों में इस कारण भी बिजली आपूर्ति बंद की गई है जहां पर जलभराव की समस्या गुरूवार से बनी हुई है। वहां पर जलभराव के कारण कोई भी अनहोनी न हो इस कारण आपूर्ति रोकी गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला