मेरठ

Weather Update: बारिश का आरेंज अलर्ट जारी, जाने अपने जिले का आज मौसम अपडेट

Weather Update: IMD ने बारिश का आरेंज् अलर्ट जारी किया हैं। आज शाम से मौसम बदलेगा। Weather Update के मुताबिक आज से तीन दिन तक बारिश की संभावना बन रही है। जबकि दिल्‍ली-NCR में गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2023, 8:24 AM IST
weather update
आज रात से बदलेगा मौसम का मिजाज

weather update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने आज 8 सितंबर की रात से Weather में बदलाव की संभावना जताई है। IMD ने बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। आज मौसम अपडेट के मुताबिक पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि गुरुवार को शाम के समय कई इलाकों में बारिश से तापमान में काफी कमी आई है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। IMD मौसम अपडेट के अनुसार राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रात से बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गुरूवार को को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस था जो कि सितंबर मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है।

सितंबर माह का मौसम (weather) अलग—अलग रंग दिखा रहा है। इससे लोग हैरान हैं। मानसून के सीजन में बारिश की वजह से तापमान गिरना चाहिए, लेकिन दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में गर्मी रिकॉर्ड बना रही है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दिन में अध‍िकतम तापमान 39 तक जा सकता है। जिससे एक बार फिर लोगों को मई-जून का महीना याद आ गया।

IMD का अनुमान
राहत की बात है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने आज 8 सितंबर की रात से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग IMD ने आज रात से बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश होने का अनुमान जताया है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग IMD ने X पर जारी किए मौसम बुलेटिन में बताया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र की वजह से अगले 3 से 4 दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश होने के संकेत हैं। अगले 4-5 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां प्रायद्विपीय भारत, मध्‍य और पूर्वोत्तर भारत तक सीमित रहेगी। इस दौरान अच्‍छी बारिश देखने को मिल सकती है। दो दिनों के बाद मौसम खुशनुमा होने के आसार हैं और बारिश हो सकती है।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!