मेरठ

Meerut News: मेरठ से दिल्ली के बीच चलेगी राजधानी एक्सप्रेस बस, जानिए कितना होगा किराया

Meerut News मेरठ से दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा शुरू होगी। राजधानी एक्सप्रेस बस का संचालन शनिवार से होगा।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2023, 11:21 AM IST
rodu.jpg

Meerut News: यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज परिवहन निगम की तरफ से राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की गई है। मेरठ से दिल्ली के बीच भी राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की जाएगी। जिसमें मेरठ के भैसाली डिपो से दो बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जाएगा।

मेरठ से दिल्ली तक चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा सीधे दिल्ली के यात्रियों के लिए होगी। इसका बीच में कहीं स्टॉपेज नहीं होगा। राजधानी एक्सप्रेस बस में यात्रियों को साधारण बस किराया के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा। इससे मेरठ से दिल्ली की यात्रा में एक घंटे समय की बचत भी होगी।

यूपी में यूपीएसआरटीसी की तरफ से प्रदेश के कई जिलों से दिल्ली के लिए 93 राजधानी एक्सप्रेस बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजधानी एक्सप्रेस बसों की खासियत है कि ये बसें जिस जिले से चलेंगी। वहां से सीधे दिल्ली आकर रुकेंगी। मेरठ के हिस्से में दो राजधानी एक्सप्रेस बसें आई हैं। जो कल शनिवार को मेरठ को मिलने की उम्मीद है। मेरठ से राजधानी एक्सप्रेस बस सीधे आईएसबीटी जाकर रुकेगी। मेरठ से दिल्ली के बीच बस में किसी यात्री को नहीं बैठाया जाएगा।

मेरठ से अभी 31 बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता है। इनमें से कुछ दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली तक जाती हैं। जिनका किराया 154 रुपए है। राजधानी एक्सप्रेस में किराया दस प्रतिशत अधिक होगा। इसमें दिल्ली तक के लिए यात्रियों को 169 रुपए का टिकट लेना होगा।

राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा में अन्य बसों के मुकाबले एक घंटा कम समय लगेगा। साधारण बस में दिल्ली तक का सफर दो घंटे में पूरा होता है। राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा में मेरठ से दिल्ली तक की यात्रा एक घंटे में पूरी हो सकेगी।
मेरठ रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि मेरठ से दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा कल शनिवार से शुरू होने की उम्मीद है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला