मेरठ

Raksha Bandhan 2019: इस दिशा में बैठकर बहन-भाई मनाएं त्योहार तो दोनों के लिए होगा अति शुभकारी, देखें वीडियो

खास बातें 19 साल बाद स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन एक ही दिन नहीं रहेगा भद्रा का साया, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी 15 अगस्त को सुबह 5.49 से शाम 6.01 तक शुभ मुहूर्त
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2019, 4:40 PM IST
meerut

मेरठ। राखी का त्योहार इस बार 15 अगस्त, गुरूवार को है। सावन मास में लंबे समय के बाद 15 अगस्त के दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का संयोग बन रहा है। आचार्य हबीब के अनुसार इस बार राखी बांधने के लिए काफी लंबा मुहूर्त है।

यह है रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 5.49 बजे से शाम को 6.01 बजे तक का है। यानी इस बार करीब 12 घंटे का शुभ मुहूर्त रहेगा। रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय सुबह 5.53 बजे से शाम को 17.58 बजे तक है। इसके अलावा दोपहर में राखी बांधने का मुहूर्त 13.43 बजे से 16.20 बजे तक का है। आचार्य हबीब ने बताया कि पूर्णिमा तिथि का आरंभ 14 अगस्त को दोपहर बाद होगा, जो कि 15 अगस्त की शाम तक रहेगा। भद्रा 15 अगस्त की सुबह 5.51 बजे समाप्त हो जाएगी।

ऐसे बांधे भाई को राखी

आचार्य हबीब ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त है। बहन किसी भी समय दिन में राखी बांध सकती हैं, लेकिन राखी बांधते समय दिशा का विशेष ध्यान रखा जाए। राखी बांधते समय भाई पूर्व की ओर अपना मुंह करके बैठे और बहन उत्तर दिशा में मुंह करके राखी बांधे। भाई को बहन के उल्टे हाथ की ओर बैठना चाहिए। बहन भाई के सीधे हाथ की ओर बैठकर राखी बांधे। आचार्य हबीब के अनुसार दिन भी गुरूवार है जो कि अच्छा माना जाता है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला