मेरठ

एक और लवजेहाद: दिल्ली से अपहरण कर लाई गई मेघालय की युवती, मेरठ में हुआ रेप

Highlights -खैरनगर इलाके में बंधक बनाकर रखी गई थी युवती -तीन महीने से आरोपी ने बंधक बनाया हुआ था युवती को -देहली गेट पुलिस ने युवती को किया बरामद
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2020, 6:48 PM IST
Feature image

मेरठ। मेरठ में एक और लवजेहाद का मामला सामने आया है। विशेष समुदाय के युवक ने दूसरे संप्रदाय की मेघालय निवासी एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। खैरनगर इलाके में मेघालय की एक युवती को दिल्ली से अपहरण कर लाकर रखा गया था। युवती के साथ तीन महीने से रेप हो रहा था। आरोपी ने युवती को बंधक बनाकर रखा हुआ था। युवती को नशे की गोलियां दी जाती थी। जिससे वह हमेशा नशे में रहती थी। युवती का मोबाइल भी आरोपी ने उससे छीन लिया था। दो दिन पहले युवती ने किसी तरह से अपनी मां के मोबाइल नंबर पर कॉल की और पूरा मामला बताया। मेघालय पुलिस ने मेरठ एसएसपी से संपर्क किया और युवती की बरामदगी के लिए टीम को लगाया। देहली गेट इलाके में युवती को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को भी धर दबोचा है।

मेघालय निवासी युवती दिल्ली में अपनी मौसी के घर रह रही थी। यहीं एक कंपनी में काम करती थी। मेरठ के खैरनगर डॉक्टर सेन वाली गली निवासी अदनान का भी वहीं कंपनी में काम करता था। अदनान का परिचय दूसरे संप्रदाय की युवती से हुआ और उसने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद कुछ समय तक दोनों दिल्ली में साथ रहे। बाद में अदनान तीन माह पूर्व युवती को अपने साथ मेरठ अपने आवास ले आया। यहां युवती का मोबाइल आरोपी अदनान ने अपने कब्जे में कर लिया और उसे मकान में बंधक बना लिया। आरोप है कि तीन माह से अदनान ने युवती को लगातार नशे की गोलियां देकर उसका रेप किया और यहीं मकान में रखा।

दो दिन पहले युवती के हाथ अदनान का मोबाइल लग गया। इसके बाद युवती ने अपनी मां को मेघालय में फोन किया और बताया कि वह मेरठ में कहीं पर है। उसे बंधक बनाकर रखा गया है और उसके साथ रेप किया जाता है। युवती की मां ने इस संबंध में मेघालय पुलिस को सूचना दी। शिलांग के पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जीरो एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद शिलांग के एसएसपी की ओर से मेरठ पुलिस से संपर्क किया गया।

एसएसपी मेरठ अजय साहनी को पूरा मामला बताया गया। जिस नंबर से युवती ने कॉल किया था, वह नंबर भी पुलिस को दिया गया। इसके बाद एसएसपी मेरठ ने सर्विलांस टीम और देहली गेट पुलिस को काम पर लगाया। देहली गेट पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में आरोपी अदनान के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण में मेघालय पुलिस को सूचना दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला