मेरठ

मार्च से पटरी पर दौड़ेगी रैपिड रेल, दिल्ली से दुहाई तक करेगी सफर

2025 में दिल्ली से मेरठ तक का सफर पूरा होगा। इसी साल मार्च में साहिबाबाद से गाजियाबाद तक 17 किलोमीटर का सेक्शन शुरू होने जा रहा है।
less than 1 minute read
Jan 04, 2023
rail.jpg

जल्द ही दिल्ली से मेरठ के लिए देश की पहली रैपिड रेल की शुरुआत होने जा रही है। इस साल मार्च से रैपिड रेल पटरी पर दौड़ेगी। उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से गाजियाबाद के दुहाई के 17 किलोमीटर पर रैपिड रेल 160km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसकी ड्रोन से ली गई तस्वीर जारी की गई है।

5 स्टेशन इसमें होंगे शामिल
रैपिड रेल जून 2025 से यह तैयार हो जाएगा। फिर दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक का सफर सिर्फ 50 मिनट में पूरा होगा। इसमें 5 स्टेशन शामिल हैं। जो साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो है। रैपिड रेल का लुक बुलेट ट्रेन के जैसा मिलता है।

160km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी
इसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। यात्रा के दौरान इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रहेगी। इसकी सीट भी काफी आरामदायक बनाई गई है। वहीँ मेरठ कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है। इसमें 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में है। 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के बाद दिल्ली-अलवर और फिर दिल्ली-पानीपत का कॉरिडोर का काम पूरा होना है।

रैपिड रेल की समान्य चाल मेट्रो से 3 गुना है। इसमें सीटिंग अरेंजमेंट 2/2 की तर्ज पर कुशन सीट होगी। इसके हर सीट के बगल में चार्जिंग प्वाइंट है। दिल्ली के सराय काले खां से लेकर यूपी के मेरठ तक कुल 25 स्टेशन होंगे।

Updated on:
04 Jan 2023 08:56 pm
Published on:
04 Jan 2023 08:48 pm