मेरठ

फर्जी महिला आईएफएस अधिकारी के घर रेड, पीएम मोदी की रैली में अधिकारी बन घूमी थीं जोया खान

मेरठ निवासी फर्जी आईएफएस महिला अधिकारी जोया खान को गुरुग्राम एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेरठ स्थित जोया खान के घर छापा मारा।
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2023, 6:35 PM IST
फर्जी महिला आईएफएस अधिकारी के घर रेड, पीएम मोदी की रैली में अधिकारी बन घूमी थीं जोया खान
फर्जी आईएफएस/आईपीएस अधिकारी जोया खान

फर्जी आईएफएस अधिकारी जोया खान का एक और नया कारनामा सामने आया है। जोया खान ने अब फर्जी आईपीएस बनकर गुरुग्राम में रौब दिखाकर ठगी कर रही थीं। जोया खान को गिरफ्तार करने के बाद देर रात गुरुग्राम एसटीएफ टीम मेरठ लेकर लेकर पहुंची।


टीम ने सदर बाजार थाने में आमद दर्ज कराने के बाद जोया के वेस्ट एंड रोड पर तिवारी कैंपस स्थित आवास पर छापा मारा। जहां पर आईपीएस और आईएफएस अधिकारी की वर्दी और बैज के साथ आईकार्ड, कई दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा वहां से लाल एवं नीली बत्ती बरामद हुई है। इसके बाद टीम जोया को लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई।


यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी तानाशाह परवेज मुशर्रफ आना चाहते थे मेरठ, पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने की थी हसरत

लेती रही हैं वीआईपी सुविधाएं
सदर बाजार पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम में जोया को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। वह फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर घूम रही थी। वहां पर अधिकारियों पर रौब गालिब कर रही थी। उसने वहां वीआईपी सुविधाएं भी ले रखी थीं। अधिकारियों को शक होने के बाद उसे पकड़ लिया गया था। यहां उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें : महिला कांस्टेबल की आनी थी बारात, हल्दी की रस्म के बाद बाथरूम में ऐसी हालत में मिली, मचा हड़कंप

टीम ने नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ से भी उसके बारे में कुछ जानकारियां जुटाई हैं। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि पहले भी जोया ऐसे फर्जीवाड़े में जेल जा चुकी है।


2019 में पीएम मोदी की रैली में ली थी एस्कार्ट
मेरठ में 28 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जोया खान एस्कार्ट लेकर फर्जी अधिकारी बनकर घूम रही थी। यहां पर तो वह पकड़ी नहीं जा सकी, लेकिन बाद में उसे पकड़ा गया था। इसके बाद भी उसने ऐसे कारनामे बंद नहीं किए।


यह भी पढ़ें : दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने चबा डाला पूरा होठ, कटकर गिरा नीचे तो चिल्लाया

जोया आईएफएस और आईपीएस अधिकारी बनकर कई जिलों के पुलिस अधिकारियों पर रौब गालिब करती रही है। जोया के इसी अंदाज के कारण मेरठ के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर सहित अन्य जिलों में भी उसे अक्सर वीआईपी सुविधाएं मिलीं।

Updated on:
6 Feb 2023, 6:35 PM IST
Published on: