मेरठ

युवक ने पंचायत में कराया समझौता, फिर मायके में दुष्कर्म करने के बाद किया ब्लैकमेल

Highlights मेरठ के लिसाड़ी गेट में सामने आया सनसनीखेज मामला युवती की दो साल पहले हुई थी हरियाणा में शादी परिजनों के साथ युवक गया था विवाहिता की ससुराल  

2 min read
Oct 02, 2019

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामना आया है कि पुलिस भी हैरान रह गई है। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की रहने वाली युवती की दो साल पहले हरियाणा के पानीपत में शादी हुई थी। ससुराल में अनबन होने के कारण वहां पंचायत में समझौता हो गया। इसके दूसरे दिन ही परिजनों के साथ पंचायत में शामिल युवक ने विवाहिता को मायके में लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीडि़ता ने अब थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता की शादी दो साल पहले पानीपत में हुई थी। पीडि़ता का कहना है कि ससुराल में अनबन के चलते करीब एक महीने पहले उसके परिजन और अमजद नाम का रिश्तेदार युवक उसकी ससुराल समझौते के लिए पहुंचे थे। वहां पंचायत हुई तो मायके वालों ने ससुराल वालों से समझौता कर लिया। पीडि़ता का आरोप है कि इस समझौते के अगले दिन अमजद फिर उसकी ससुराल पहुंच गया। विवाहिता को झूठ बोलकर उसे मेरठ में मायके ले आया, लेकिन जब वह अपने मायके पहुंची तो उसके परिजन वहां नहीं थे। पीडि़ता का आरोप है कि अमजद ने उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बना ली और वीडियो वायरल की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। करीब एक सप्ताह पहले पडि़ता ने अपने परिजनों को अमजद की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

पीडि़ता ने अब पुलिस से शिकायत की है कि समझौता नहीं करने पर आरोपी अमजद उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि पीडि़ता के आरोप के बाद आरोपी की खोजबीन की जा रही है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
02 Oct 2019 01:44 pm
Also Read
View All