मेरठ

VIDEO: रिटायर्ड फौजी की पत्नी की दुष्कर्म के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव तो बेटे ने भी मुंह फेर लिया

Highlights मेरठ के किठौर क्षेत्र में घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश आक्रोशित ग्रामीणों ने चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया एक घंटे बाद पहुंची पुलिस, आरोपियों को लेकर कांबिंग  

2 min read
Oct 05, 2019

मेरठ। मेरठ के किठौर क्षेत्र में वहशियाना हरकत सामने आयी है, जिसने भी इस बारे में सुना, गुस्से से भर गया। बहू-बेटियों की सुरक्षा का दावा करने वाली प्रदेश सरकार (UP Government) और उसकी पुलिस (UP Police) को लेकर लोगों में गुस्सा है। इस घटना के बाद पुलिस एक घंटे देर से मौके पर पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों (Angry Villagers) ने चार घंटे तक 50 वर्षीय महिला का शव नहीं उठने दिया। इसके बाद देर रात तक पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन महिला से दुष्कर्म (Rape) करने के आरोपियों का कोई पता नहीं चला। अपनी मां को ढूंढ़ता हुआ बेटा ग्रामीणों के साथ घर से 100 मीटर की दूरी पर आम के बाग में पहुंचा था तो शव की स्थिति देखकर उसने भी मुंह फेर लिया और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

इस हालत में मिला शव

किठौर के एक गांव में फौजी का परिवार रहता है। उनके एक बेटे और तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटा पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार की शाम छह बजे रिटायर्ड फौजी अपने खेत से घर आ गए थे, लेकिन उनकी पत्नी घर पर नहीं थी। थोड़ी देर बाद दोनों बेटे भी घर पहुंच गए। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उनके साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने भी महिला को ढूढऩा शुरू किया। बहुत तलाशने पर महिला का अर्द्धनग्न शव घर से 100 मीटर की दूरी पर आम के बाग में उल्टा पड़ा हुआ मिला। छोटे बेटे ने शव देखते ही मुंह फेर लिया और पिता को इसकी जानकारी दी। शव की जैसी स्थिति थी तो ग्रामीणों को भी गुस्सा आ गया। ग्रामीणों को शव के आसपास संघर्ष करने के निशान भी मिले। माना जा रहा है कि दुष्कर्म और हत्या किए जाने से पहले महिला काफी संघर्ष किया।

चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया

महिला की दुष्कर्म और हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया और आरोपियों को पकड़कर लाने की मांग की। ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया। सीओ आलोक सिंह के 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर रात अज्ञात में तरीर दी गई। पुलिस ने देर रात को ही आसपास के इलाकों में कांबिंग की, लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चला। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
05 Oct 2019 08:38 am
Published on:
05 Oct 2019 08:28 am
Also Read
View All