मेरठ

कैराना के बाद भरतपुर में जीत से रालोद में भर गया जोश, जयंत चौधरी ने भाजपा के लिए कही ये बड़ी बातें

2019 लोक सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताआें से जुट जाने का आह्वान किया  
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2018, 12:13 PM IST
meerut
कैराना के बाद भरतपुर में जीत के बाद रालोद में भर गया जोश, जयंत चौधरी ने भाजपा के लिए कही ये बड़ी बातें

मेरठ। पिछले साल कैराना लोक सभा उपचुनाव में भाजपा को उसके गढ़ में हराने आैर अब राजस्थान विधान सभा चुनाव में भरतपुर सीट जीतने के बाद राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) नेताआें आैर कार्यकर्ताआें में जोश भर दिया है। लोक सभा चुनाव 2014 से लेकर यूपी विधान सभा चुनाव तक रालोद जिस तरह अर्श से फर्श पर पहुंची थी, उससे पार्टी का आधार खत्म होता दिख रहा था, लेकिन कैराना आैर फिर भरतपुर चुनाव में जीत दर्ज करके रालोद जिस तरह लोक सभा चुनाव 2019 के लिए उठ खड़ी हुर्इ है, उससे रालोद के शीर्ष नेताआें आैर कार्यकर्ताआें में गजब का जोश भर दिया है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा है कि हमारी पार्टी किसानों, पिछड़ों, दलितों, व्यापारियों, युवा, महिलाआें, कमजोर लोगों के अधिकारों आैर आजीविका के संरक्षण के लिए समर्पित है। हम इसी दिशा की आेर कार्य कर रहे हैं, इसका परिणाम हमें पहले कैराना आैर अब भरतपुर में मिला है। उन्होंने भाजपा की हार पर कहा कि यह किसाना विरोधी नीतियों आैर समाज को बांटने को बांटने वालों की हार है।

राजस्थान में खाता खुलने से हर्ष

राजस्थान विधान सभा चुनाव में भरतपुर सीट से रालोद के डा. सुभाष गर्ग ने जीत हासिल की है। राजस्थान में रालोद का कांग्रेस के साथ गठबंधन है। इस जीत के बाद से रालोद में बेहद उत्साह है। राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेेकर कहा कि इन चुनावों का संदेश पूरे देश में जाएगा। भाजपा की किसान विरोध आैर समाज को बांटने के काम पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करके 2019 के लिए भी अपना संदेश दे दिया है। राजस्थान का संदेश देश के लिए बड़ा संदेश है। जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार अहंकार आैर जुमलों से नहीं चलती, जनता ने इस पर मुहर लगार्इ है। 2019 में भी भाजपा को इसी तरह हार झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताआें से जुट जाने का आह्वान किया है। वहीं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने अपने जीते उम्मीदवार डा. सुभाष गर्ग को स्थिर सरकार बनवाने में कांग्रेस की मदद करने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला