मेरठ

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर जारी हिंसा से उत्तर प्रदेश में भी गरमाई सियासत

रालोद के युवा नेता जयंत चौधरी ने गुजरात सरकार और संघ पर फोड़ा ठीकरा
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 8:30 PM IST
Jayan chaudhary
गुजरात में उत्तर भारतीयों पर जारी हिंसा से उत्तर प्रदेश में भी गरमाई सियासत

बागपत. राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के युवा नेता जयंत चौधरी ने उत्तर भारतियों पर जारी जुल्म-ओ-सितम पर मंगलवार को बड़ा प्रहार किया। गुजरात से हिन्दी भाषी लोगों के पलायन मामले पर उन्होंने भाजपा सरकार पर करारा हमला किया। जयंत ने कहा कि देश और गुजरात में जिनकी सरकार है, वही लोग देश और प्रदेश का माहौल ख़राब कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः दलित समाज के लिए आई अब तक की सबसे बड़ी खबर, अब इन्हें हर महीने मिलेगी 5000 रुपए पेंशन

बजरंग दल और वीएचपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा गुजरात में हिन्दी भाषी लोगों पर किए जा रहे जुल्म पर उन्होंने कहा कि सभी हिंदूवादी संग़ठनों संघ का संरक्षण है। गुजरात में जारी हिंसा पर बजरंग दल और वीएचपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ललकारते हुए उन्होंने कहा कि अगर ये लोग ख़ुद को राजनैतिक दल मानते हैं तो चुनाव लड़ कर दिखाएं।

अमित शाह के दीमक वाले बयान पर जयंत का पलटवार
इसके साथ ही जयंत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दीमक वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैराना और नूरपुर की तर्ज पर 2019 का चुनाव करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में एक प्रभावी गठबंधन बनाया जाएगा।

Updated on:
9 Oct 2018, 8:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला