मेरठ

रालोद ने नाेएडा के पार्क में नमाज पर रोक लगाने के बाद आरएसएस की शाखाआें पर उठाए सवाल, कांवड़ यात्रा पर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

रालोद नेता ने यूपी पुलिस की कार्रवार्इ पर भी उठाए सवाल
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2018, 3:16 PM IST
meerut
रालोद ने नाेएडा के पार्क में नमाज पर रोक लगाने के बाद आरएसएस की शाखाआें पर उठाए सवाल, योगी की पुलिस पर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

मेरठ। नोएडा के सेक्टर 58 में पार्क में नमाज पढ़ने पर लगाई गई रोक से राजनीति गरमा गई है। तमाम दलों की भाजपा विरोधी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। राष्ट्रीय लोकदल के शादाब चौधरी ने कहा कि आर्टिकल 25 के अनुसार यह फंडामेंटल राइट्स हैं। जिस भाषा का प्रयोग उस आदेश के भीतर किया गया है, वह अफसोसजनक है। उन्होंने कहा कि आपको आरएसएस की शाखाओं से परेशानी नहीं है जो कि रोज एक मुल्क को धार्मिक बनाने की मनमानी कर रही है, लेकिन जब दूसरे मजहब के लोग शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ने जा रहे हैं तो उनसे इन्हें परेशानी और खतरा है।

योगी जी की पुलिस नफरत के सौदागर है। नमाज जैसी शांतिपूर्ण चीज को अशांति बताने पर तुली हुई है। नमाज को अशांति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा में बहुत से वाहन जलाए गए और उन वाहन जलाने वालों पर फूल बरसाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी धर्म से आपत्ति नहीं है। अगर फिल्म अभिनेता नसीरूद्धीन अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होते हैं तो उसको एक इश्यू बना लिया जाता है। शादाब चौधरी ने कहा कि धार्मिक माहौल खराब करने का काम पुलिस योगी जी के इशारे पर कर रही है। पुलिस वक्फ की संपत्तियों को नोएडा में खाली करवाए, जिससे वहां पर नमाज पढ़ी जा सके। उन्होंने कहा कि यह सब योगी जी के इशारे पर हो रहा है। जीआईपी माल्स जो कि नोएडा में वक्फ की जमीन पर बना हुआ है। उसको पुलिस खाली करवाए। वही नमाज पढ़ी जाएगी। अगर आपमें हिम्मत नहीं है तो हम खाली करवाएंगे। बताते चलें कि एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए नोएडा सेक्टर 58 की पुलिस चौकी अधिकारी ने आदेश जारी किया था कि पार्क में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं है, इसमें शुक्रवार को अदा की जाने वाली नमाज भी शामिल है।

ये पार्क अथॉरिटी का है। बताया जा रहा है कि यहां 10-15 लोग नमाज पढ़ने आते थे, लेकिन जब करीब 200 लोग नमाज पढ़ने आए तो यहां घूमने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत कर दी। नमाज पढ़ने वाले लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट से भी इजाजत मांगी, लेकिन इजाजत नहीं मिली थी।

Updated on:
26 Dec 2018, 3:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला