मेरठ

Meerut News : दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस डिवाइडर तोड़ फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 22 यात्री घायल

Meerut News: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर आज एक रोडवेज बस डिवाइडर तोड़कर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। रोडवेज बस के गिरने से 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस और एनएचएआई की टीम पहुंची है।

2 min read
Sep 14, 2023
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिरी रोडवेज की बस

Meerut News: Delhi-Meerut Expressway पर आज Ghaziabad में रोडवेज की तेज रफ्तार बस रेलिंग तोड़ नीचे गिर गई। यात्रियों से भरी बस गिरने के बाद चींख पुकार मच गई।घटना जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र स्थित दिल्ली के मेरठ एक्सप्रेसवे की है। जहां पर यूपी रोडवेज की बस डिवाइडर तोड़ते हुए गिर गई। इससे बस में बैठे करीब 22 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है।

बस की गति की थी तेज
आज रात बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस मेरठ से आ रही थी इस दौरान बस जब एक रेस्टोरेंट के पास पहुंची तो बस का ड्राइवर अचानक से बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे रोडवेज बस अनियंत्रित हुई और डिवाइडर तोड़ती हुई नीचे गिर गई। रोडवेज बस के नीचे गिरने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

रोडवेज बस के दुर्घटना की जानकारी देते हुए एएसपी मसूरी ने बताया कि थाना मसूरी क्षेत्रान्तर्गत दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस अनियत्रिंत होकर गिरी है। रोडवेज बस के गिरने से करीब 22 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को गाजियाबाद के जिला अस्पताल एवं निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की हालत स्थिर है।

घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। बता दे रोडवेज की बस मेरठ से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे होती हुई दिल्ली जा रही थी। पुलिस हादसे की जानकारी कर रही है। प्रथम दृष्टया जानकारी में सामने आया है कि रोडवेज बस का चालक गति पर नियंत्रण खो चुका था जिसके चलते ये हादसा हुआ है।

Updated on:
14 Sept 2023 09:17 pm
Published on:
14 Sept 2023 09:15 pm
Also Read
View All