मेरठ

RSS News : आरएसएस व्यवस्था प्रमुख पर दूसरे संप्रदाय के युवकों ने किया हमला, थाने में हंगामा

Rashtriya Swayamsevak Sangh News मेरठ में दूसरे समुदाय के लोगों ने आरएसएस व्यवस्था प्रमुख पर हमला कर उनको मारपीटकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी आरएसएस के अन्य स्वयंसेवकों और हिंदू संगठनों को लगी तो थाने में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी घर से फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती है। जिसमें दूसरे समुदाय के लोग मारपीट करते रहते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Aug 2022, 11:53 AM IST
RSS News : आरएसएस व्यवस्था प्रमुख पर दूसरे संप्रदाय के युवकों ने किया हमला, थाने में हंगामा
RSS News : आरएसएस व्यवस्था प्रमुख पर दूसरे संप्रदाय के युवकों ने किया हमला, थाने में हंगामा

Rashtriya Swayamsevak Sangh News घटना मेरठ के थाना लालकुर्ती थाना क्षेत्र की है। जहां पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यवस्था प्रमुख पर दूसरे समुदाय के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरएसएस व्यवस्था प्रमुख पर जानलेवा हमले का मामला सामने आने के बाद लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित आरएसएस व्यवस्था प्रमुख की तहरीर पर लालकुर्ती थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला निवासी सौरभ आरएसएस के व्यवस्था प्रमुख के पद पर हैं।

सौरभ ने थाने में बताया कि रात घर के पास एक दुकान से सामान लेने गए थे। इस दौरान वहां दूसरे संप्रदाय के दो युवक सिगरेट पी रहे थे। उन्होंने सिगरेट पीने का विरोध किया तो कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग घरों से निकले तो आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट की सूचना पर कार्यकर्ता एकत्र हुए और हंगामा कर दिया। देर रात तक चले हंगामे के बाद पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दे दी है।

लाल कुर्ती थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। वहीं इस मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने पर धरने की चेतावनी दी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला