मेरठ

सपा का सनसनीखेज आरोपः भाजपा सरकार मतदाता सूची से गायब करवा रही है अल्पसंख्यकों के नाम

लोकसभा चुनाव 2019: सपा इस तरह से करेगी चुनाव मैनेजमेंट
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 3:14 PM IST
samajwadi party
सपा का सनसनीखेज आरोपः भाजपा सरकार मतदाता सूची से गायब करवा रही है अल्पसंख्यकों के नाम

मेरठ. 2019 आम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश में महागठबंधन की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के प्रति गंभीरता दिखाते हुए समाजवादी पार्टी ने बैठकों का दौर तेज कर दिया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची और बूथ मैनेजमेंट पर अधिक काम करने केे निर्देश दिए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने बताया कि लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने मेें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों और खासकर एक विशेष संप्रदाय के वोटों को मतदाता सूची से गायब करवाया जा रहा है। इसकी शिकायतें बडे़ पैमाने पर कार्यकर्ताओं को मिली है। इस कारण पार्टी के बीएलए मतदाताओं के नाम और उनके जरूरी कागजात लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मिलेंगे और ऐसे पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराएंगे।

इन शिकायतों को देखते हुए समाजवादी पार्टी अब अपनी तरफ से भी मतदाता सूची में सुधार करवाएगी । इसके तहत पार्टी जिले के सभी 2701 बूथों पर अपने कार्यकर्ताओं की तैनाती बूथ लेवल एजेंट के रूप में करने जा रही है, जो मतदाता सूची में संशोधन और नाम जुड़वाने का काम करेंगे। इसके अलावा पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को सेक्टरों में बांटकर वहां पर प्रभारी तैनात करेंगी। इन प्रभारियों का काम बूथ लेवल एजेंट की देखरेख और विधानसभा की मॉनिटरिंग करना होगा। इस संबंध में मेरठ के सपा कार्यालय में बैठक भी हो चुकी है। जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के लिए पार्टी अपनी तरफ से गहन पुनरीक्षण अभियान चलाएगी। इसमें मतदाताओं से बात की जाएगी, जिनके नाम जुड़ने में परेशानी आ रही है। उनकी समस्या का समाधान हमारे बूथ लेबल के कार्यकर्ता मौके पर ही करेंगे। इसके अलावा मतदाताओं के सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रत्येक बूथ पर अपने एजेंट बनाएगी।

सपा ने सेक्टर में बांटा विधानसभा क्षेत्र
मेरठ जिले की बात करें तो इसमें सात विधानसभा हैं, इनमें सिवालखास, हस्तिनापुर, मेरठ दक्षिण, मेरठ शहर, मेरठ कैंट, किठौर और सरधना शामिल हैं। सपा ने इन सातों विधानसभा क्षेत्रों को सेक्टरों में बांटा है। सभी सेक्टरों में अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला