मेरठ

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का झंडा आया सामने, मुलायम की फोटो से सपाइयों में हड़कंप

मेरठ में शिवपाल समर्थक समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा की नेत्री बोलीं, झंडा हो गया तैयार, जल्द होगा पंजीकरण    
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 6:35 PM IST
Samajwadi secular morcha
समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का झंडा आया सामने, मुलायम की फोटो से सपाइयों में पड़कंप

मेरठ. समाजवादी से किनारा करने के बाद से शिवपाल यादव अपने सेक्युलर मोर्चा को धार देने में जुटे हुए हैं। चुनाव आयोग में पार्टी के रजिस्ट्रेशन की पहली सीढ़ी पार करते हुए उन्होंने पार्टी का झंडा तय कर दिया है। मेरठ में शिवपाल समर्थकों में एक पिंटू राणा थे, जिनकी एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी शशि पिंटू राणा वर्तमान में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से जुड़ी हुई हैं। समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा (ससेमो) का झंडा सामने आने के बाद उन्होंने कहा कि झंडा तैयार हो गया है, जल्द ही पार्टी का पंजीकरण भी हो जाएगा।

ऐसा है सेक्यूलर मोर्चा का झंडा
पूर्व समाजवादी पार्टी नेता और प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री शिवपाल की पार्टी का नया झंडा डिजाइन हो गया है। झंडे के एक तरफ सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का फोटो हैं तो दूसरी तरफ खुद शिवपाल ने अपना फोटो लगवाया है। इसके अतिरिक्त झंडे के तीन रंग हैं, जिनमें पहला लाल, दूसरा हरा और तीसरा पीला रंग है। दिवंगत पिंटू राणा की पत्नी शशि पिंटू राणा ने बताया कि नेता जी ने सभी वर्गाे को ध्यान में रखकर झंडे को डिजाइन कराया है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता शिवपाल ने अभी थोड़ इंतजार करने के लिए कहा है। जल्द ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

कौन थे पिंटू राणा
मेरठ समाजवादी पार्टी के नेताओं में पिंटू राणा बड़ा नाम हुआ करता था। पिंटू मेरठ से शिवपाल यादव के सर्वाधिक करीबी हुआ करते थे। मेरठ आने पर शिवपाल यादव पिंटू राणा के घर जाना नहीं भूलते थे। पिंटू भी लखनऊ और सैफई समय-समय पर शिवपाल से मिलने जाते रहते थे। बीती 9 जुलाई 2017 को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। वे उस समय भी शिवपाल से मिलकर वापस लौट रहे थे। उनकी मृत्यु के बाद खुद शिवपाल पिंटू के परिवार के पास आए थे और परिवार के दुख को साझा किया था। उन्होंन उस दौरान पिंटू की पत्नी शशी राणा से कहा था कि घबराए नहीं, पार्टी उनके साथ है। आज पार्टी को खुद शिवपाल अलविदा कह गए हैं और उन्होंन समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया है। पिंटू की पत्नी ने पार्टी का झंडा जारी करने पर हर्ष जताया है। उनका कहना है कि सेक्यूलर मोर्चा उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा, उसको वो पूरी तरह से निभाएंगी।

Updated on:
17 Sep 2018, 6:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला