मेरठ

Khatauli by-election: फायरब्रांड नेता संगीत सोम हो सकते हैं खतौली उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार

खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक दल प्रत्याशी का नाम फाइनल करने में लगे हैं। खतौली विधानसभा सीट भाजपा और रालोद के लिए हाट सीट बनी हुई है। दोनों ही दलों में चुनाव लड़ने वालों की लंबी सूची है। भाजपा से संगीत सोम का नाम भी चर्चा में है। रालोद से मदन भैया और करतार सिंह भड़ाना के नाम की चर्चा है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2022, 2:27 PM IST
Khatauli assembly by-election : फायरब्रांड नेता संगीत सोम हो सकते हैं खतौली उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार!
Khatauli assembly by-election : फायरब्रांड नेता संगीत सोम हो सकते हैं खतौली उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार!

Khatauli assembly by-election खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए संभावित दावेदारों के नाम इस समय लोगों के बीच चर्चा में हैं। सबसे अधिक संभावित दावेदारों के नाम भाजपा खेमे में गूंज रहे हैं। खतौली उपचुनाव के लिए भाजपा के संभावित दावेदारों में फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम का नाम पहले नंबर पर चल रहा है।

पूर्व विधायक संगीत सोम के समर्थकों ने खतौली नगर में गुपचुप तरीके से तैयारी भी शुरू कर दी है। संगीत सोम मेरठ की सरधना विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 में संगीत सोम को सरधना में सपा के अतुल प्रधान ने चुनाव हरा दिया था।

संगीत सोम खतौली विधानसभा से उपचुनाव लड़कर एक बार फिर से विधानसभा पहुंचने की कोशिश में लगे हुए हैं। भाजपा से ही पूर्व विधायक उमेश मलिक और प्रदेश सरकार के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी खतौली से विधानसभा उपचुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे हैं।

पूर्व विधायक उमेश मलिक बुढ़ाना विधानसभा से 2022 में चुनाव हार गए थे। जबकि सुरेश राणा शामली की थाना भवन विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके हैं। भाजपा रविवार की शाम तक खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर देगी।


वहीं दूसरी ओर सपा-रालोद गठबंधन से दावेदारों की बात करें तो लोनी के पूर्व विधायक मदन भैया का नाम चर्चाओं में है। मदन भैया लोनी से सपा से विधायक रह चुके हैं। मदन भैया की छवि दबंग नेताओं में होती रही है।

करतार सिंह भड़ाना का भी रालोद प्रत्याशी के तौर पर लिया जा रहा है। करतार सिंह भड़ाना खतौली के पूर्व विधायक रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में करतार सिंह भड़ाना बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। करतार सिंह भड़ाना को 30 हजार से अधिक वोट मिले थे और वो तीसरे नंबर पर रहे थे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला