मेरठ

रागिनी कार्यक्रम में अश्लील डांस का आरोप, संगीत सोम सेना ने किया बवाल तो शुरू हुआ धार्मिक पाठ

खास बातें मेरठ के सरधना में एेतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले का मामला संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने किया था विरोध रागिनी कमेटी आैर सोम सेना के बीच हुर्इ जमकर मारपीट
2 min read
Jul 26, 2019
meerut
रागिनी कार्यक्रम में अश्लील डांस का आरोप, संगीत सोम सेना ने किया बवाल तो शुरू हुआ धार्मिक पाठ

मेरठ। सरधना के एेतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले में रागिनी कार्यक्रम में जमकर हंगामा मचा। आराेप था कि आयोजक रागिनी के नाम पर अश्लील डांस परोस रहे हैं। ये आरोप लगाने वाले थे संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक। इसके बाद सोम सेना के काफी कार्यकर्ता पहुंच गए। रागिनी कमेटी आैर सोम सेना के कार्यकर्ताआें के बीच जमकर मारपीट हुर्इ आैर कुर्सियां उठा-उठाकर फेंकी गर्इ। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस आैर पीएसी ने हंगामा खत्म कराया आैर रागिनी कार्यक्रम में धार्मिक पाठ शुरू कराया।

कार्यक्रम में अश्लील डांस का आरोप

एेतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले में गुरुवार की रात आठ बजे रागिनी कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य डा. मीनाक्षी भराला आैर मोहम्मद शकील सैफी ने किया। यह कार्यक्रम चल ही रहा था कि संगीम सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक ने कार्यक्रम में अश्लील डांस करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम में काफी संख्या में सोम सेना के कार्यकर्ता पहुंच गए आैर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। सोम सेना आैर रागिनी कमेटी के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गर्इ। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गर्इ। यहां हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस आैर पीएसी ने स्थिति संभाली आैर दोनों पक्षों को समझाया। सोम सेना के कार्यकर्ताआें का आरोप था कि एेतिहासिक मेले में रागिनी कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस दिखाए गए। इसलिए उन्होंने विरोध किया। काफी देर मशक्कत के बाद सोम सेना आैर रागिनी कमेटी की सहमति पर पुलिस ने यहां धार्मिक पाठ शुरू करवाया।

मामले पर इन्होंने एेसा कहा

सरधना थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि रागिनी कार्यक्रम में अश्लील डांस का आरोप लगाया गया था। इसको लेकर संगीत सोम सेना ने विरोध किया था। इसके बाद रागिनी में डांस बंद करवा दिया गया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
26 Jul 2019 01:39 pm