मेरठ

भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम की सेना के सिपाही से धर्म पूछकर लूटपाट की गर्इ तो योगी की पुलिस को दी ये चेतावनी

संगीत सोम सेना के कार्यकर्ताआें ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरधना थाने में दिया धरना
2 min read
Nov 14, 2018
meerut
भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम की सेना के सिपाही से धर्म पूछकर लूटपाट की गर्इ तो योगी की पुलिस को दी ये चेतावनी

मेरठ। संगीत सोम सेना के नगर मंत्री व उसके साथी के साथ धर्म पूछकर मारपीट आैर लूटपाट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सेना के कार्यकर्ताआें ने सरधना थाने में जमकर हंगामा काटा। कार्यकर्ता यहीं पर धरना देकर बैठ गए। फिर बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंचकर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी का अश्वासन मिलने के बाद इन्होंने जाम खोला।

यह है पूरी घटना

संगीत सोम सेना का नगर मंत्री अमन कालोनी निवासी अजय कुमार अपने दोस्त प्रदीप कुमार के साथ ईकड़ी रोड से जा रहा था। बताते हैं कि दूसरे समुदाय के युवकों ने उनसे उनका धर्म पूछकर पहले उनसे मारपीट की आैर फिर नकदी लूटी। नगर मंत्री ने इनके खिलाफ सरधना थाने में तहरीर दी।

रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर चेतावनी

इस मामले में पुलिस द्वारा तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर संगीत सोम के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक कार्यकर्ताआें के साथ थाने पहुंचे आैर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए थे। बाद में पुलिस ने सुऐब, रिहान तथा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सेना के कार्यकर्ताआें ने किया हंगामा

मारपीट आैर लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अगले दिन संगीत सोम सेना के प्रदेशाध्यक्ष सचिन खटीक के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता सरधना थाने पहुंच गए आैर हंगामा करने लगे। इस पर एसएसआई मनोज शर्मा ने बताया कि सुऐब को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी रिहान पुत्र अय्यूब व अज्ञात की तलाश जारी है। इस पर सेना के कार्यकर्ताआें ने गिरफ्तारी नहीं होने तक थाने का घेराव करने की चेतावनी दी आैर थाने के गेट पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। प्रशासनिक अफसरों द्वारा उनकी बात नहीं सुने जाने पर गुस्साए कार्यकर्ताआें ने बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास पहुंचकर जाम लगा दिया। इसके बाद एसडीएम आैर सीआे इनके पास पहुंचे आैर जाम खोलने की बात कही, लेकिन कार्यकर्ता नहीं मानें। इसके बाद एसडीएम अमित कुमार ने विधायक संगीत सोम से मोबाइल पर बात की और सचिन खटीक से उनकी बात कराई। विधायक से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने का आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोला।

Published on:
14 Nov 2018 10:04 am