26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिपाही रिश्ता खत्म होने के बाद महिला कांस्टेबल को भेज रहा था एेसे मैसेज, अब दूसरी जगह तय शादी भी टूटने की कगार पर

आरोपी सिपाही महिला के होने वाले पति को भी भेज रहा ये मैसेज, एसएसपी ने जांच बिठार्इ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Nov 2018, 8:39 AM IST

meerut

सिपाही रिश्ता खत्म होने के बाद महिला कांस्टेबल को भेज रहा था एेसे मैसेज, अब दूसरा रिश्ता भी टूटने की कगार पर

मेरठ। योगीराज में आम महिलाओं की आबरू तो महफूज है नहीं, अब जो महिलाएं खाकी में हैं वे भी अब प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं। एक महिला कांस्टेबल ने अपने ही महकमे के एक सिपाही पर ऐसा आरोप लगाया कि मेरठ एसएसपी भी सुनकर दंग रह गए। मेरठ एसएसपी ने महिला कांस्टेबल के आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं। जिस पुलिसकर्मी के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं, वह मेरठ के ही थाने में तैनात है और महिला नोएडा में तैनात है। महिला कांस्टेबल ने मेरठ में तैनात इस सिपाही पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि सिपाही की मैसेज भेजने वाली हरकतों के कारण अब उसकी शादी भी टूटने के कगार पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ेंः संगीत सोम की फटकार के बाद पुलिस बैकफुट पर, कार की साइड लगने से जाट-मुस्लिम पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष, अब ये हुआ

मेरठ में तैनात है आरोपी सिपाही

महिला कांस्टेबल ने मेरठ में तैनात एक कांस्टेबल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सिपाही प्रतिदिन उसको रात में मैसेज भेजता है। ये मैसेज अश्लील होते हैं। जिन्हें पढ़ने या देखने में भी शर्म आती है। महिला कांस्टेबल ने एसएसपी को बताया कि उसने खुद सिपाही से ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानता। सिपाही की इन्हीं हरकतों के कारण उसकी शादी टूटने के कगार पर पहुंच चुकी है। महिला कांस्टेबल ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने इसकी जांच एसपी ट्रैफिक को करने को दी है।

यह भी पढ़ेंः मकान में ताला डालकर चल रहा था ये काम, चार थानों की पुलिस ने मारा छापा तो अंदर का हाल देखकर पकड़ लिया माथा

छह माह पूर्व शादी तय हुर्इ थी आरोपी से

नोएडा में तैनात महिला कांस्टेबल दोपहर एसएसपी से मिली। महिला कांस्टेबल के अनुसार आरोपी सिपाही से करीब छह माह पूर्व उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन सिपाही का चाल-चलन ठीक न होने के कारण उसका रिश्ता टूट गया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने दूसरा रिश्ता कर दिया। आरोपी सिपाही अब भी उसको अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता है। महिला का कहना है कि रिश्ता होने के दौरान वे दोनों एक-दूसरे से बात करते थे। सिपाही रिश्ता टूटने के बाद भी फोन करता है मिस काल मारता है। बात करने के लिए विवश करता है।

यह भी पढ़ेंः 25 लाख की लाॅटरी के मैसेज के बाद इस सांसद के पास एटीएम डिटेल को लेकर आया फोन तो मची अफरातफरी

होने वाले पति को भी भेज रहा मैसेज

महिला ने कहा कि वह यह मैसेज उसके अलावा उसके होने वाले पति को भी भेजता है। सिपाही की इस तरह की हरकतों से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है। एसएसपी ने इस प्रकरण में एसपी ट्रैफिक से जांच कराने के निर्देश दिए। एसएसपी अखिलेश कुमार का कहना है कि सिपाही के खिलाफ जांच बेठा दी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग