मेरठ

मोबाइल फोन भीगने के बाद इन आसान तरीकों से इसे खराब होने से बचाएं

इस तरीकों को अपनाने के लिए सावधानी भी बरतनी होगी
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2018, 5:05 PM IST
meerut
मोबाइल फोन भीगने के बाद इन तरीकों से इसे खराब होने से बचाएं

मेरठ। बारिश के दिनों में आपका मोबाइल फोन अक्सर भीग जाता है या फिर पानी में गिर जाता है तो उसे खराब होने की संभावना रहती है। स्मार्ट फोन हो या जनरल, दोनों के भीगने के बाद उसे ठीक कराने के लिए बाजार ले जाना ही पड़ता है आैर इसे ठीक कराने में रकम लगानी पड़ती है। मोबाइल फोन बारिश में भीगने के बाद यदि थोड़ी सजगता दिखाएं तो आप अपने मोबाइल को खुद ही ठीक कर लेंगे। क्योंकि पानी की एक बूंद भी फोन के अंदर चली गर्इ तो यह फोन के सर्किट्स को अापस में जोड़कर मोबाइल फोन को खराब कर देती है।

बाइल भीगने के बाद सबसे पहले यह करें

समार्ट या जनरल फोन पानी में भीगने पर इसका बैक कवर खोलकर मोबाइल से बैटरी अलग कर लें। मोबाइल का स्विच आॅन न करें। बैटरी के नीचे सफेद रंग का छोटा स्टीकर चिपका होता है, अगर मोबाइल के अंदर पानी गया है तो यह स्टीकर लाल या गुलाबी रंग में बदल जाता है। मतलब, अगर मोबाइल के अंदर थोड़ी भी नमी होती है तो इस स्टीकर का रंग बदल जाता है। बैटरी के साथ-साथ फोन के सिमकार्ड, मेमोरी कार्ड, हेडफोन, चार्जर आदि लगे हैं तो इन्हें तुरंत अलग कर लें। इसके बाद मोबाइल को काॅटन के कपड़े से पोंछ लेें, इससे कुछ हद तक इसकी नमी खत्म हो जाती है।

मोबाइल फोन को एेसे न सुखाएं

मोबाइल फोन भीग जाने पर फोन को गर्म हवा देने वाले यंत्र जैसे- हेयर ड्रेसर या माइक्रोवेव से न सुखाएं, इससे फोन ज्यादा खराब हो जाने का खतरा रहता है। फोन को पंखे की हवा में सुखाया जा सकता है आैर इसके अंदर की नमी कम की जा सकती है। साथ ही वेक्यूम क्लिनर से भी 15 मिनट के लिए सुखाया जा सकता है।

सबसे अच्छा तरीका है 'चावल' से

अगर इनसे भी फोन के अंदर गीलापन या नमी खत्म नहीं हो रही है तो इसके लिए सबसे अच्छा तरीका चावल है। मोबाइल फोन भीग जाने के बाद उसे चावल के डिब्बे या कंटेनर के अंदर डालकर उसे धूप में रख दीजिए। धूप के कारण चावल का तापमान बढ़ जाएगा आैर यह फोन के अंदर के पानी को सुखा देता है। यह तरीका 24 से 48 घंटे के लिए अपनाना पड़ेगा। इससे निश्चित ही आपका भीगा मोबाइल फोन खराब होने से बच जाएगा आैर भीगने के बाद आपको इसे ठीक कराने की हजारों की रकम भी बच जाएगी। मोबाइल एक्सपर्ट पीयूष का कहना है कि मोबाइल गीला होने के बाद उसका तब तक स्विच आॅन न करें, जब तक उसके पार्ट्स की नमी खत्म न हो जाए, वरना स्पार्किंग हो सकती है आैर मोबाइल डेमेज हो सकता है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला