मेरठ

SAWAN 2018 : सावन के पहले सोमवार को इस तरह करेंगे शिव की पूजा तो पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

इस साल सावन का महीना पूरे 30 दिन का होगा। जिसके चलते 19 साल में ऐसा संयोग बन रहा है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 4:32 PM IST
shiv
SAWAN 2018 : सावन के पहले सोमवार को इस तरह करेंगे भगवान शिव की पूज तो पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

मेरठ। देवों के देव महादेव और सावन का गहरा नाता है। तभी तो इस महीने में भगवान शिव को खुश करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते हैं। वहीं इस 2018 में सावन का महीना का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। कारण, इस साल सावन का महीना पूरे 30 दिन का होगा। जिसके चलते 19 साल में ऐसा संयोग बन रहा है। वहीं इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं।

मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने वाले लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। दरअसल, इस साल 28 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो रही है। सावन 26 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगा। नोएडा के लाल मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि इस साल श्रावण मास में बेहद खास संयोग बन रहा है। जो भी मन से शिव जी पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

इस बार लगेगा रोटाक व्रत

बता दें कि जिस भी सावन में पांच सोमवार होते हैं उस साल रोटक व्रत लगता है। मान्यता है कि जो भी रोटक व्रत यानी पांचों व्रत रखता है उस पर भगवान शिव व माता पार्वती का आशिर्वाद रहता है और उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती है। इस साल भी सावन के महीने में रोटक व्रत लग रहा है।

पहले सोमवार को ऐसे करें पूजा

इस साल सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ रहा है। इस सोमवार को महत्व अधिक है। जो लोग सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं उन्हें मन चाहा जीवन साथी मिलता है। सावन के पहले सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान कर भगवान शिव की पूजा करना चाहिए। पूजन करने के लिए पहले शिवलिंग पर जल और फिर बाद में गाय का दूध अर्पित करें। फिर पुष्प हार व चावल, कुमकुम, बिल्व पत्र, मिठाई आदि चढ़ाएं। इस दौरान ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला