मेरठ

युवक से तंग आकर पुलिस के पास मदद के लिए पहुंची छात्रा, तो जवाब सुनकर दंग रह गर्इ

थक-हार कर एसएसपी से लगार्इ गुहार
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 2:29 PM IST
meerut
युवक से तंग आकर पुलिस के पास मदद के लिए पहुंची छात्रा, तो जवाब सुनकर दंग रह गर्इ

मेरठ। मनचलों की हरकत से परेशान होकर छात्राओं ने स्कूल और कालेज तक जाना छोड़ दिया है। मनचलाें की हरकत से दहशत में आई छात्राएं घर में ही बंद होकर रहने को मजबूर है। खौफ में आई एक छात्रा ने तो अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। एसएसपी के पास पहुंची इस छात्रा ने जब एसएसपी से अपनी पढ़ार्इ छोड़ने का कारण एसएसपी को बताया, तो वह दंग रह गए। उन्होंने तुरंत मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए। मुंडाली थाना क्षेत्र की निवासी छात्रा ने एसएसपी को शिकायत देकर गुहार लगाई है कि यदि उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले को नहीं पकड़ा गया तो वह अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाएगी। एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने मुंडाली इंस्पेक्टर को छात्रा की तरफ से मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

यह है पूरा मामला

मुंडाली थाना क्षेत्र निवासी 12वीं की छात्रा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि पिछले कई माह से गांव का ही विशाल नाम का एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। छात्रा का कहना है कि विशाल के खिलाफ उन्होंने मुंडाली थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने समझौता कराने की बात बोलकर उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा का कहना है कि 4 मई को वह अपने घर से आ रही थी। उसी समय विशाल ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और जबरदस्ती उठाकर एक सुनसान मकान में ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद से वह दहशत में है और स्कूल जाना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं उसने युवक के डर से अपना मोबाइल भी स्विच आफ किया हुआ है। वह यदि अपना मोबाइल थोड़ी देर के लिए भी खोलती है तो तुरंत मनचले का फोन आ जाता है।

पुलिस फैसले का दबाव बना रही

छात्रा ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उसे बचाया और थाना पुलिस को सूचना दी। इस दौरान विशाल अपने घर से भाग गया। मुंडाली थाना पुलिस अभी भी फैसले का दबाव बना रही है। छात्रा ने एसएसपी को पूरी बात बताई तो उन्होंने मुंडाली इंस्पेक्टर को फोन मिलाकर आड़े हाथ लिया और एफआईआर के निर्देश दिए। साथ ही आरोपित विशाल को जल्द से जल्द पकड़ने को कहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला