मेरठ

महाशिवरात्रि पर एटीएस और आरएएफ के हाथ में होगी मेरठ के औघडनाथ मंदिर की सुरक्षा

महाशिवरात्रि के मौके पर मेरठ के औघडनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एटीएस और आरएएफ के हाथ में रहेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2023, 3:49 PM IST
महाशिवरात्रि पर एटीएस और आरएएफ के हाथ में होगी मेरठ के औघडनाथ मंदिर की सुरक्षा
औघडनाथ मंदिर में सुरक्षा का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।

महाशिवरात्रि 2023 पर औघड़नाथ मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। भगवान औघड़नाथ का जलाभिषेक कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। औघडनाथ मंदिर की सुरक्षा एटीएस, आरएएफ और पीएसी के हाथ में होगी।

वहीं तीन सीओ और दस इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी से मंदिर और आसपास आने वाले लोगों की निगरानी रखी जाएगी। वहीं इंटेलीजेंस की टीम भी अलर्ट कर दी गई है। औघड़नाथ मंदिर पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

दो सौ मीटर की दूसरी पर हर तरफ बैरिकेडिंग
बता दें कि 18 फरवरी शनिवार को महाशिवरात्रि है। कांवड़ियों के साथ ही अन्य शिवभक्त भी सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगते हैं।

एसपी सिटी पीयूष ने बताया कि मंदिर से दो सौ मीटर की दूरी पर हर तरफ बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। उससे आगे सिर्फ पैदल ही जा सकेंगे।

सुबह चार बजे से शुरू होगी डयूटी
सुरक्षा के लिहाज से दो कपंनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के साथ ही, तीन सीओ, 10 इंस्पेक्टर, चार थाना प्रभारी, 25 दरोगा, 150 पुरुष सिपाही, 50 महिला सिपाही के साथ ही सादे कपड़ों में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

सुबह चार बजे से ड्यूटी शुरू हो जाएगी, जो रात में मंदिर के बंद होने तक दो शिफ्ट में चलेगी। एटीएस की टीम भी आएगी।

Published on: