
पुलिस हिरासत में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज कुरैशी (फाइल फोटो)
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले मंगलवार को फिरोज के भाई इमरान को जमानत मिली थी ।
दोनों भाई जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। याकूब कुरैशी की जमानत की अर्जी पर भी जल्द सुनवाई हो सकती है।
अवैध मीट पैकिंग का किया था भंड़ाफोड़
31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी की फैक्टरी में छापा मारकर पुलिस ने मीट पैकिंग का भंडाफोड़ किया था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज पर पुलिस ने दो मुकदमा दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें : हनीप्रीत ने वेलेंटाइन डे पर राम रहीम का हाथ पकड़कर काटा केक, बोली- जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर आप न मिलते
अब दोनों मुकदमे में याकूब कुरैशी के बेटों इमरान और फिरोज को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। याकूब की जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस पर जल्द सुनवाई होनी है।
बोले एसएसपी होगी संपत्ति जब्त
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि गैंगस्टर के तहत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया के लिए एसपी सिटी पीयूष सिंह को लगाया गया है। उनकी काफी संपत्ति चिह्नित कर ली गई गई।
नगर निगम, एमडीए, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों से रिपोर्ट आ चुकी है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि याकूब के स्कूल, हॉस्पिटल, दो मकान, 33 वाहन और अन्य काफी संपत्ति की जानकारी जुटा ली गई है।
Published on:
16 Feb 2023, 2:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.