मेरठ

‘विपक्ष भ्रम में न रहे, हम उन्हें एेसी मात देंगे कि हवा भी नहीं लगेगी’

भाजपा एेसी रणनीति के साथ काम कर रही, विपक्ष को पता ही नहीं  
2 min read
• •
Updated: 7 May 2018, 1:09 PM IST
meerut

मेरठ। एक तरफ जहां विपक्ष कैराना और नूरपुर उपचुनाव में भाजपा की घेराबंदी में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ भाजपा 2019 के चुनाव की तैयारी का भी तानाबाना बुन रही है। भाजपा के इस पैतरे से विपक्ष बेखबर है। विपक्ष ने महागठबंधन बनाकर कैराना और नूरपुर में भाजपा को घेरने की रणनीति बना ली है, लेकिन भाजपा की रणनीति से विपक्ष बेखबर है जानकारों का मानना है कि भाजपा कैराना और नूरपुर के उपचुनाव को लेकर बेहद गंभीर है आैर विपक्ष को पटखनी देने मे कोर्इ कसर नहीं छोड़ेगी। साथ ही भाजपा आलाकमान ने अपने नेताआें आैर कार्यकर्ताआें को 2019 के चुनाव की तैयारियों में भी जुट जाने के आदेश जारी किए हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने 'पत्रिका' को बताया। 2019 की चुनावी रणनीति का खुलासा करते हुए भाजपा के इस दिग्गज नेता ने चुनावी रणनीति और वर्तमान की राजनीति की तमाम चर्चाएं साझा की।

भाजपा की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे

उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति होगी कि वह प्रदेश और देश की सरकार द्वारा की गई उपब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ के एक-एक व्यक्ति से मिलेगा। वह व्यक्ति चाहे किसी भी समाज, जाति या सम्प्रदाय का हो। उसको सरकार की उपब्धियों से अवगत कराया जाएगा और उसे भाजपा के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता उप्र सरकार और केंद्र सरकार के कामों को लेकर बूथ के वोटर के पास जाएगा। उसे पूरी तरह से संतुष्ट करेगा कि वह भाजपा को वोट क्यों दे। यदि कोई भाजपा से नाराज है तो उसकी नाराजगी भी जानने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपना वोट भाजपा को नहीं देना चाहता, तो उसको संतुष्ट किया जाएगा और उससे वोट न देने का कारण पूछा जाएगा। कार्यकर्ताओं को इस चीज के लिए अभी से तैयार किया जाने लगा है। जिससे वे अभी से 2019 के चुनावी मिशन में पूरी तरह से जुट जाए।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला