मेरठ

hastinapur double murder : पीएनबी मैनेजर की पत्नी और बच्चे की हत्या मामले में देवर सहित कई पुलिस हिरासत में, हाथ लगे अहम सुराग

hastinapur double murder उप्र के मेरठ जिले के हस्तिनापुर में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की पत्नी और बेटे के हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। पुलिस ने इस मामले में बैंक मैनेजर के भाई और कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस हस्तिनापुर डबल मर्डर केस खोलने के करीब पहुंच गई है। मेरठ पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस डबल मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2022, 9:06 PM IST
hastinapur double murder : पीएनबी मैनेजर की पत्नी और बच्चे की हत्या मामले में देवर सहित कई हिरासत में, पुलिस के हाथ अहम सुराग
hastinapur double murder : पीएनबी मैनेजर की पत्नी और बच्चे की हत्या मामले में देवर सहित कई हिरासत में, पुलिस के हाथ अहम सुराग

hastinapur double murder हस्तिनापुर में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सबूत लगे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक महिला के सगे देवर सहित कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब इस डबल मर्डर का खुलासा करने के करीब है। हस्तिनापुर के इस डबल हत्याकांड की जांच में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। पुलिस के हाथ लगे हत्यारोपियों के सीसीटीवी फुटेज इस हत्याकांड को खोलने में अहम भूमिका निभा रहे है। सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर अब डबल मर्डर केस में नया मोड़ आया है। मेरठ क्राइम ब्रांच और एसओजी ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर मेरठ के बिजली बंबा बाईपास तक हत्यारोपियों को कैच किया है। जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच काम कर रही है।


हत्याकांड के 48 घंटे बीतने के बाद से पुलिस लगातार इस मामले में काम कर रही है। हत्याकांड की जांच और आरोपियों की पकड़ के लिए एसएसपी ने पांच टीमें लगाई हैं। सर्विलांस टीम कई मोबाइल नंबरों की सीडीआर के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक महिला के सगे देवर सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मैनेजर से कौन-कौन रंजिश रखता है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बैंक मैनेजर संदीप पिछले लंबे समय से पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात था। जो कुछ दिनों पहले ही ब्रांच मैनेजर के पद नियुक्त हुआ था। इसके बाद से उसके नजदीकी लोगों को उसके इस पदोन्न्ति से जलन हो रही थी।

Updated on:
31 Aug 2022, 9:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला