मेरठ

इन जिलों में 8 जनवरी तक शीतलहर और कोहरे का अलर्ट, आज ऐसा है मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक यूपी के कुछ जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज 6 जनवरी को सुबह से कोहरा और बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2023, 9:22 AM IST
इन जिलों में 8 जनवरी तक प्रचंड शीतलहर और कोहरे का अलर्ट, आज ऐसा है  मौसम का हाल
ठंड में कोहरे की चादर से ढ़की सड़कें

यूपी में आने वाले दिनों में कोहरे और शीतलहर से कोई राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक घना कोहरा और बर्फीली हवा का कहर जारी रहेगा। आज भी दिन में धूप निकलने के आसार नहीं हैं। यूपी के पश्चिम के जिलों में 8 जनवरी तक प्रचंड बर्फीली हवा और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के जिलों में
पहाड़ों से आ रही उत्तरी बर्फीली हवा और नमी के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के जिलों में देखने को मिल रहा है। यूपी के एनसीआर जिलों में लोग ठंड से कांप रहे हैं। अभी कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति में सुधार होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के मुताबिक अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा ऐसी स्थिति 8 जनवरी तक बनी रह सकती है। इस समय पूरा उत्तर प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

यूपी के जिलों में ऐसा है तापमान
कड़ाके की सर्दी से आज शुक्रवार को भी जनजीवन बेहाल रहा। सुबह और रात में कोहरा घना बना रहा। गुरुवार को भी लगातार दूसरे दिन धूप नहीं निकली। अधिकांश हिस्सों में दिन व रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। यूपी में कानपुर गुरुवार को सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

लखनऊ में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 6.8 और अधिकतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन सर्दी का प्रकोप बना रहने और दिन-रात के तापमान में और गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

Updated on:
6 Jan 2023, 9:22 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला