मेरठ

जिस्मफरोशी और सेक्स रैकेट का ठिकाना बने ये होटल और रिसोर्ट, घंटे के हिसाब से होती है बुकिंग

Sex racket in Meerut मेरठ के परतापुर बाईपास और शहर में स्थित अधिकांश होटल और रिसोर्ट जिस्मफरोशी और सेक्स रैकेट का ठिकाना बने हुए हैं। गत 18 जुलाई को बाई पास स्थित एक रिसोर्ट में पकड़ी गई नौ नेपाली लड़किया और हाल ही में मेरठ के शोहराब गेट स्थित बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल में आपत्तिजनक हालत में लड़की और तीन युवक पकड़े गए थे। इससे पहले भी होटलों में छापेमारी के दौरान इस तरह के मामले पकडे़ जाते रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2022, 10:13 AM IST
जिस्म फरोशी और सेक्स रैकेट का ठिकाना बने ये होटल और रिसोर्ट, घंटे के हिसाब से होती है बुकिंग
जिस्म फरोशी और सेक्स रैकेट का ठिकाना बने ये होटल और रिसोर्ट, घंटे के हिसाब से होती है बुकिंग

Sex racket in Meerut जिस्म फरोशी के लिए बदनाम रहे कबाड़ी बाजार के कोठे बंद हुए तो परतापुर बाईपास के अधिकांश होटल और रिसोर्ट अब जिस्मफरोशी का ठिकाना बनते जा रहे है। 18 जुलाई को रात्रि पकड़े गए हाईप्रोफाइल कैसीनो में नेपाल की नौ युवतियां पकड़ी गई थी। मेरठ के कबाड़ी बाजार के वैश्यावृति कोठों पर भी नेपाली युवतियों की हुकुमत चलती थी। जब से कबाड़ी बाजार के कोठों पर ताला लगा इन युवतियों ने अपने ठिकाने परतापुर बाईपास पर बना लिए हैं। बाईपास के अधिकांश होटल और रिसार्ट मेें हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली कालगर्ल्स की अपनी पहुंच है। जहां इनका धंंधा अब चमकने लगा है।


रिसोर्ट में एसओजी द्वारा पकड़ा गया हाईप्रोफाइल कैसीनो पहला मामला नहीं था। उससे पहले भी बाईपास स्थित होटलों में पुलिस छापे के दौरान सेक्स रैकेट पकड़े जाते रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी धंधा बदस्तूर चलता रहता है। इतना ही नहीं रात में परतापुर फ्लाईओवर से लेकर मोदीपुरम बाईपास तक रात में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिलाएं ट्रक ड्राइवरों से भी मोलभाव करती दिख जाती हैं। हालांकि इसकी जानकारी संबंधित थानों को भी है। लेकिन वो भी इस मामले में चुप्पी साधे रहते हैं। बाईपास के किनारे स्थित ढाबे और होटलों को इन्होंने अपना ठिकाना बनाया हुआ है। जहां रात में गरम गोश्त का कारोबार खुलेआम चलता है।

पहले भी पुलिस ने बाईपास स्थित होटलों से दिन में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया लेकिन उसके बाद भी ये खेल जारी है। बाईपास ही नहीं मेरठ महानगर के होटलों में भी सेक्स रैकेट कई बार पकड़ा जा चुका है। इसी महीने सोहराब गेट बस स्टैंड के सामने होटल में सीओ कैंट रूपाली राय के नेतृत्व में एएचटीयू और थाना पुलिस के साथ छापा मारा था। जिसमें चार युवक और एक युवती आपत्तीनजक हालत में पकडे़ गए थे। बताया जाता है कि युवक इस युवती को जिस्मफरोशी के लिए लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने मैनेजर को भी हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मेरठ के कई होटल जिस्मफरोशी के धंधे के लिए बदनाम हैं। नौचंदी थाना क्षेत्र के पॉश शास्त्री नगर सेंट्रल मार्किट स्थित एक होटल में भी ऐसे ही पुलिस ने छापेमारी में आधा दर्जन लड़कियों को पकड़ा था। सीओ कैंट रूपाली राय ने बताया कि होटलों की रेकी के लिए टीम लगाई गयी है। जल्द ही बड़े स्तर पर जिस्मफरोशी करने वाले गैंग का राजफाश किया जाएगा।

Updated on:
11 Aug 2022, 10:13 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग