29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha bandhan 2022 : रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बने ऐसे हालात, नजारा देख हो जाएंगे हैरान

Raksha bandhan 2022 आज गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर मेरठ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। मेरठ के भैसाली और शोहराब गेट बस स्टैंड पर भीड़ के आगे पूरी व्यवस्था धराशाही हो गई। रोडवेज के दावों के विपरीत लोग बसों को तलाशते रहें। कुछ ऐसा ही हाल रेलवे स्टेशन का भी दिखाई दिया। रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ लोगों की जुटी हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 11 Aug 2022, 9:37 AM IST

Rakshabandhan 2022 : मेरठ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़,दिखा ऐसा नजारा

Rakshabandhan 2022 : मेरठ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़,दिखा ऐसा नजारा

Raksha bandhan 2022 बुधवार की रात से ही रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर आने.जाने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ी तो मेले जैसा नजारा दिखाई देने लगा। उप्र राज्य परिवहन निगम की ओर कई बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। कर्मचारियों कें अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। फिर भी भारी भीड़ के चलते कई रूटों पर बसों की संख्या बहुत कम पड़ गई। खासकर दिल्ली और नोएडा रूट के लिए तो बसों की भारी मारामारी रही। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को घंटों तक इंतजार में इधर-उधर भटकना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में दिखे। भीड़ के कारण ट्रेनों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। भीड़ के कारण न तो ट्रेनों में जगह मिली और न ही बसों में। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरठ आरएम केके शर्मा ने बताया कि सभी रूटों पर ध्यान रखा जा रहा है। दिल्ली- नोएडा और कोशांबी रूट पर लोड़ अधिक है। यहां पर अतिरिक्त बसों को उतारने के अलावा बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।


रक्षाबंधन को लेकर बसों और ट्रेनों में लोगों की जबर्दस्त भीड़ रही। मेरठ के भैसाली बस स्टैंड और शेहराब गेट बस स्टैंड के अलावा मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर भीड़ का रेला दिखाई दिया। बुधवार को दोपहर से भीड़ बढ़ना शुरू हुई तो आज सुबह गुरुवार को भी यह सिलसिला चल रहा है। रात 12 बजे के बाद सभी प्रकार की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क सेवा शुरू होते ही भीड़ और अधिक बढ़ गई। वहीं रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ बढ़ने के बाद आरपीएफ और जीआरपी मुस्तैद नजर आई। आज गुरुवार को और कल शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते हर कोई अपने घर पहुंचने की तैयारी में था। नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, कौशाबी के अलावा गढ, बुलंदशहर, हापुड,मुरादाबाद और आगरा व अन्य जगहों पर जाने के लिए बुधवार से ही बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई। देर शाम तक लोग आते और जाते रहे। मेरठ सिटी स्टेशन पर लोगों का हुजूम दिखाई दिया। मध्य रात्रि से दो दिन तक रोडवेज की किसी भी बस में महिलाओं का टिकट नहीं लगेगा। वह निःशुल्क सेवा करेंगी।

यह भी पढे़ : Meerut Weather On Raksha bandhan: जानिए इस बार रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मेरठ सहित इन जिलों में मौसम का हाल

आरएम केके शर्मा का कहना है कि रोडवेज के चालक.परिचालकों को वर्दी पहनने के निर्देश दिए हैं। अगर वे बिना वर्दी चलते मिले तो जुर्माना वसूला जाएगा। रोडवेज बसें रक्षाबंधन पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। रक्षाबंधन पर भीड़भाड़ बढ़ने के साथ मेरठ के दोनों रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंड पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी के जवान मुस्तैद हैं। वहीं बस स्टैंड पर पुलिस मौजूद है। ट्रेनों में भीड़भाड़ होने के बावजूद यात्रियों को सफर करने में कोई दिक्कत न इसको लेकर विशेष तैयारी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग