मेरठ

शाहरूख खान ने ‘जीरो’ से जुड़ी बतार्इ कुछ एेसी बातें, फिल्म देखने के लिए आप हो जाएंगे मजबूर

21 दिसंबर शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म जीराे  
3 min read
• •
Updated: 20 Dec 2018, 9:59 AM IST
meerut
किंग खान ने 'जीरो' से जुड़ी बतार्इ कुछ एेसी बातें, फिल्म देखने के लिए आप हो जाएंगे मजबूर

मेरठ। सुपर स्टार शाहरूख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज होने के मुहाने पर हैं। शुक्रवार को उनके फैंस बउआ सिंह के उनके नए लुक में देखने को बेताब हैं। शाहरूख ने फिल्म को लेकर कैसे तैयारी की आैर मेरठी अंदाज को ही उन्होंने क्यों चुना जैसी तमाम बातों को लेकर वह फिल्म प्रमोशन के कार्यक्रमों में बता भी रहे हैं। किंग खान के फैंस उनके मेरठी अंदाज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इधर मेरठ में भी उनके फैंस फिल्म 'जीरो' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मेरठ के घंटाघर की तस्वीरों के साथ फोटाे खिंचवाकर शाहरूख को भेजी हैं।

'जीरो' रिलीज होने के बाद आएंगे मेरठ

शाहरूख खान फिल्म 'जीरो' के रिलीज होने से पहले इसके प्रमोशन के लिए कोलकाता, लखनऊ समेत कर्इ शहरों में पहुंच रहे हैं। मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लेकर शाहरूख आैर उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह है। शाहरूख ने कहा है कि यह फिल्म रिलीज होने के बाद मेरठ आएंगे आैर घंटाघर क्षेत्र में आकर लोगों से बातचीत करेंगे। उन्होंने बउआ सिंह के अपने किरदार में कहा कि उन्होंने मेरठी अंदाज को अपनाने के लिए करीब 400 लोगों को बुलाकर उनसे यह अंदाज सीखा। फिल्म देखने के बाद उनके फैंस बताएंगे कि वह इसमें कितने कामयाब रहे।

अपने मामा के यहां आते थे मेरठ

वैसे सुपर स्टार शाहरूख खान का मेरठ से बचपन से लगाव रहा है। उनके मामा यहां घंटाघर क्षेत्र में लाला का बाजार मोहल्ले में रहते थे आैर शाहरूख बचपन में अपने मामा के यहां आते थे। उन्हें शुरू से ही मेरठी अंदाज पसंद था आैर यही वजह है कि अब वह अपनी फिल्म में मेरठ अंदाज को स्क्रीन पर उतार रहे हैं। शाहरूख पहले इस फिल्म की शूटिंग मेरठ में ही करना चाहते थे। इसके लिए सबसे पहले यहां के घंटाघर की कर्इ वर्षों से बंद घड़ी को छह लाख रुपये देकर ठीक करार्इ थी, लेकिन बाद में शहर की संवेदनशीलता तो देखते हुए जिला प्रशासन ने शूटिंग करने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद मेरठ के पूरे सेट को मुंबर्इ में ही तैयार कराया गया आैर वहां फिल्म की शूटिंग हुर्इ।

मेरठ के लोगों में है ये खास बातें

शाहरूख खान का कहना है कि हर भारतीय खुद पर गर्व करता है आैर मेरठ में यह गर्व यहां के लोगों के व्यवहार में झलकता है। इस गर्व में थोड़ा कड़कपन है, लेकिन इसमें प्रेम भी है। सुपर स्टार का कहना है कि फिल्म 'जीरो' की कहानी इसी तरह के कैरेक्टर बउआ सिंह की है, जो मेरठ से न्यूयार्क तक जाए। यह मेरठ शहर की कहानी है जो दूसरे शहर तक जाती है। बउआ सिंह मेरठ में कच्छा बनियान पहले घूमता है, हमारा सपना था कि मेरठ का यह लड़का जब अमेरिका पर छा जाए तो न्यूयार्क के टाइम्स स्कवायर पर इसी रूप में टहलता मिले आैर यह सब फिल्म 'जीरो' में दिखेगा।

मेरठ में फिल्म को लेकर खास क्रेज

बउआ सिंह की पहली झलक देखने के लिए मेरठ के फैंस में खासा क्रेज है। रविवार से ही शहर में शाहरुख खान की फिल्म जीरो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एसआरके फैंस क्लब के सदस्यों ने अप्सरा सिनेमा में फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए 100 टिकटों की बुकिंग कराई। क्लब के सदस्य हमजा ने बताया कि क्लब फिल्म के पहले शो में शहर के बौनों को निशुल्क फिल्म दिखाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला