मेरठ

कांवड़िये की वेशभूषा में कैंप में घुस गया ‘शाहरूख’, यहां किया उसने एेसा काम कि बुलानी पड़ी पुलिस, देखें वीडियो

खास बातें मेरठ के जानी क्षेत्र में लगे कांवड़ शिविर का मामला शिविर में कांवड़ियों के साथ आराम के दौरान हुर्इ घटना संदिग्ध दिखने पर कांवड़ियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2019, 3:52 PM IST
meerut
कांवड़िये की वेशभूषा में कैंप में घुस गया 'शाहरूख', यहां किया उसने एेसा काम कि बुलानी पड़ी पुलिस, देखें वीडियाे

मेरठ। एक ओर जहां मुस्लिम समाज के लोग कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगा रहे हैं। भोलेभक्तों की सेवा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि कांवड़िये की वेशभूषा में किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। ऐसे लोग हिंदू-मुस्लिम एकता और सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना जानी में आया। जब एक कांवड़ शिविर में दूसरे समुदाय का युवक कांवड़िये के भेष में घुस गया। कांवड़ियों के भेष में पहुंचा ये युवक कांवड़ियों के साथ आराम करने लगा।

मौका मिलते ही चोरी करनी शुरू कर दी

मौका मिलते ही युवक ने चोरी की कोशिश की तो उसको अन्य शिवभक्तों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले तो उससे पूछताछ की गई, लेकिन जब वह ठीक तरह से कांवड़ियों के प्रश्न का उत्तर नहीं दे सका तो उनको कुछ शक हुआ। भीतर ले जाकर जब उसके कपड़े उतारकर जांच की गई तो वह दूसरे समुदाय का युवक निकला। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिल्ली निवासी रवि अपने साथियों के साथ जल लेकर वापस लौट रहे थे। बुधवार की रात कांवड़ियों का जत्था भोला रोड पर एक शिविर में रुका। सुबह जब वे लोग उठे तो आधा दर्जन से अधिक कांवड़ियों के मोबाइल और पर्स गायब मिले।

कांवड़ियों ने संदिग्ध मिलने पर पीटा

इससे शिविर में हड़कंप मच गया। कांवड़ियों ने शिविर में मौजूद एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। युवक की कांवड़ियों ने पिटाई की तो उसने अपना नाम शाहरूख निवासी मकबरा डिग्गी बताया। आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी कांवड़ियों के वेश में कांवड़ शिविरों में घुसकर सामान चोरी करते हैं। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। इस बारे में जब एसपी सिटी डा. एएन सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि इस तरह के एक व्यक्ति को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह भी जानकारी की जा रही है कि उसका उद्देश्य कुछ और तो नहीं था।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
25 Jul 2019, 3:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला