मेरठ

अपने शहर में पहले दिन ही छा गया ‘बउआ सिंह’, इतने बंपर शो में कमा दिए लाखाें रुपये

लोगों को शाहरूख का नया अंदाज आया पसंद, डायलाॅग्स पर हुए फिदा  
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2018, 9:26 AM IST
meerut
अपने शहर में पहले दिन ही छा गया 'बउआ सिंह', इतने बंपर शो में कमा दिए लाखाें रुपये

मेरठ। शाहरूख खान की फिल्म 'जीरो' के पहले दिन अपने शहर में बउआ सिंह छा गया। फिल्म देखने पहुंचे लोगों ने बउआ को खूब पसंद किया। फिल्म रिलीज के पहले दिन बउआ सिंह के रूप में शाहरूख खान के डायलाॅग्स पर लोागें की जमकर तालियां बजी। शाहरूख खान को बउआ सिंह के शहर मेरठ ने बंपर आेपनिंग दिलार्इ है। शुक्रवार को पहले दिन ही 'जीरो' ने लाखों का बिजनेस करके शाहरूख खान को धमाकेदार एंट्री मिली है।

46 शो में 15 लाख की कमार्इ

21 दिसंबर शुक्रवार को रिलीज हुर्इ शाहरूख खान की फिल्म 'जीरो' मेरठ शहर के छह सिनेमाघरों व माॅल्स की स्क्रीन पर दर्शकों ने देखी। पहले दिन कुल 46 शो चले। इनमें वेब सिनेमा में 10 शो में साढ़े चार लाख, आर्इनाॅक्स में 10 शो में चार लाख, मैग्नम स्क्रीन पर 11 शो में दो लाख, अप्सरा सिनेमा में पांच शो में दो लाख, नंदन सिनेमा में पांच शो में एक लाख 90 हजार आैर रीगल सिनेमा में पांच शो में 80 हजार रुपये की कलेक्शन हुर्इ है। यानी पहले दिन कुल 46 शो में 15 लाख 20 हजार रुपये की कलेक्शन हुर्इ।इस कलेक्शन को किसी भी शहर के पहले दिन की बेहतर माना जा सकता है।

बउआ सिंह को पसंद किया

मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'जीरो' को लोगों ने पहले दिन काफी पसंद किया है। इस फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी यह रही कि रिलीज होने के एक दिन पहले शुक्रवार के सभी शो के टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। दो घंटे 54 मिनट की इस फिल्म में मेरठ के घंटाघर के आसपास की शूटिंग है। यह सेट शाहरूख खान ने मुंबर्इ में ही तैयार कराया था, क्योंकि मेरठ शहर की संवेदनशीलता आैर भीड़भाड़ इलाकों को देखते हुए प्रशासन ने इस फिल्म की शूटिंग मेरठ में करने की अनुमति नहीं दी थी। अगर इस फिल्म की शूटिंग होती तो 'जीरो' का बउसा सिंह लोगों के दिलो-दिमाग पर शायद अपनी ज्यादा गहरी छाप ज्यादा समय तक छोड़ता।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला