मेरठ

Holi 2023 ke Upay: होली से एक दिन पहले ये उपाय खोलेगा राशियों के भाग्य

ज्योतिष के अनुसार होली से एक दिन पहले शनि अपनी राशि कुंभ में उदय हो रहा है। होली पर राशि के अनुसार दान करने से भाग्य उदय हो सकता है।

2 min read
Mar 06, 2023
शनि कर रहे कुंभ में गोचर।

इस बार होली से एक दिन पहले शनि अपनी कुंभ राशि में उदय हो रहा है। राशि के अनुसार होली के दिन अपनी राशि के अनुसार दान करने से भाग्य उदय होगा।

राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान
मेष - जरूरतमंद को वस्त्र और धन का दान करें। इस दिन किसी गरीब को गुड़ का दान करने से लाभ मिलता है।
वृषभ - होली पर अन्न का दान करें। इस दिन चमकीले रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं।
मिथुन - मिथुन राशि के जातक होली पर हरे रंग केेे वस्त्र दान करें। मूंग की दाल का दान करना लाभदायक साबित हो सकता है।

कर्क - सामर्थ्य अनुसार चावल में मूंग मिलाकर जरूरतमंद को दान करें। ऐसा करना लाभदायक है।
सिंह - जरूरतमंदों को गेहूं का दान करें। इस दिन टॉर्च, मोमबत्ती जैसी वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
कन्या - इस दिन जरूरतमंद को भोजन कराएं। घर के नजदीक किसी मंदिर में कपास का दान करें।

तुला - मंदिर में या जरूरतमंद को शक्कर, धनिया या मिश्री का दान करें। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
वृश्चिक - मसूर की दाल या लाल वस्त्र का दान करें। इससे ग्रह शांति में मदद मिलती है।
धनु - जरूरतमंदों को चने की दाल और पीले वस्त्र दान करें। इसके साथ अपनी सामर्थ्य अनुसार धन दान दें।

मकर - किसी जरूरतमंद को श्रीफल और लोहे के किसी वस्तु का दान करें।
कुंभ - होली के दिन उड़द की दाल और कंबल दान जरूर करें। ऐसा करने से लाभ मिलेगा।
मीन - जरूरतमंद को नए वस्त्र का दान करें। इसके साथ इच्छा अनुसार सात प्रकार के अनाज दान कर सकते हैं।

Published on:
06 Mar 2023 11:11 am
Also Read
View All