मेरठ

बुलंदशहर बवाल पर मुस्लिमों के इस बड़े धर्म गुरू ने कर दी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ, कही ये बड़ी बातें

कहा- आम लाेगों का राम मंदिर के निर्माण से कोर्इ सरोकार नहीं  
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2018, 2:19 PM IST
meerut
बुलंदशहर बवाल पर मुस्लिमों के इस बड़े धर्म गुरू ने कर दी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ, कही ये बड़ी बातें

मेरठ। एक तरफ जहां बुलंदशहर बवाल पर सरकार की किरकिरी हो रही है। तमाम राजनैतिक दल भाजपा सरकार पर नाकामियों का ठीकरा फोड़ रहे हैं वहीं मुस्लिमों के एक बडे़ धर्म गुरू ने भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना कर दी है। मुस्लिमों के ये धर्म गुरू हैं मौलाना कल्बेे जव्वाद। मेरठ में जैदी सोसायटी में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने बुलंदशहर में हुए इज्तिमा पर योगी सरकार की सराहना की।

योगी सरकार ने पूरी सजगता से काम किया

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इस मामले में पूरी सजगता से काम किया। उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि बुलंदशहर में माहौल को खराब होने से बचाया गया है। अगर माहौल बिगड़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध अखलाक मामले की जांच से जुड़े थे। उनकी हत्या के पीछे अखलाक के हत्यारों का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से यह साफ है कि आम लोगों का राम मंदिर मसले से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के लोग विकास चाहते हैं। मंदिर और मस्जिद लोगों की प्राथमिकता में कहीं नहीं है। आम लोगों की प्राथमिकता रोजगार है। अयोध्या में हुई धर्मसभा में जुटी भीड़ इस बात की गवाह है। इसमें 20 से 25 लाख लोगों की मौजूदगी का दावा किया गया था, लेकिन बमुश्किल 25-30 हजार लोग इकट्ठा हुए।

दिल्ली की सभा में नहीं था कोई बड़ा संत

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई धर्मसभा में भी भाजपा का कोई बड़ा नेता और कोई बड़ा संत भाग नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट कहा है कि राम मंदिर के मुद्दे पर सरकार कानून का पालन करेगी। शिया धर्मगुरु ने कहा कि इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि इस तरह के आयोजन के पीछे भाजपा विरोधी ताकतें काम कर रही हैं, जो सरकार को मुश्किल में डालना चाहती हैं। जिससे कि लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बन सके।

Updated on:
10 Dec 2018, 2:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला