मेरठ

कमलेश तिवारी हत्याकांड: शिव सेना ने यूपी पुलिस का पुतला फूंका, योगी सरकार को दिया अल्टीमेटम

Highlights कहा- हिन्दूवादी नेता ही नहीं तो मुख्यमंत्री कहां सुरक्षित सरकार को दिया 22 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम आईएसआईएस स्टाइल में हिन्दूववादी नेता की हत्या  
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Oct 2019, 4:56 PM IST
meerut

मेरठ। लखनऊ में हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या की आंच मेरठ तक भी पहुंच चुकी है। हत्याकांड के विरोध में शिवसेना ने शनिवार को कमिश्नरी पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। शिवसेना ने प्रदर्शन करते हुए लखनऊ पुलिस का पुतला दहन किया। शिव सैनिकों का कहना था कि प्रदेश में पूरी तरह कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जब प्रदेश की राजधानी का ये हाल है तो बाकी शहरों की क्या बात कहें। उन्होंने कहा कि हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी ने कई बार अपनी हत्या की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया।

शिवसेना का आरोप था कि कई कट्टरवादी संगठनों ने उनका सर कलम करने के लिए कई करोड़ का इनाम घोषित किया हुआ था, लेकिन इसके बाद भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। शिवसेना के प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि कमलेश तिवारी की हत्या आईएसआईएस तरीके से गला काटकर की गई है। उन्होंने कहा कि जहां पर कमलेश की हत्या की गई वहां से 12 किमी की दूरी पर मुख्यमंत्री आवास है। मुख्यमंत्री योगी खुद समझ सकते हैं कि वे कितने सुरक्षित हैं।

तोमर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कमलेश तिवारी के हत्यारे आगामी 22 अक्टूबर तक गिरफ्तार नहीं हुए तो उसके बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय में शिवसेना धरना-प्रदर्शन करेगी। उसमें अगर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और लखनऊ पुलिस की होगी। शिवसेना के इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से शिवसैनिक एकत्र होंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला