मेरठ

मेरठ की मशहूर कवयित्री ने थामा शिवपाल यादव की पार्टी का दामन, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

डॉ. अनामिका अंबर ने कहा- पार्टी यदि मुझे मेरठ से प्रत्याशी बनाएगी तो पूरे दमखम से चुनाव लड़कर जीत हासिल करूंगी
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2018, 10:24 AM IST
Meerut
मेरठ की मशहूर कवयित्री ने थामा शिवपाल यादव की पार्टी का दामन, इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

मेरठ. देश-विदेश में अपने काव्य पाठन के लिए मशहूर मेरठ की कवयित्री डॉ. अनामिका अंबर जल्द ही सक्रिय राजनीति में नजर आएंगी। दरअसल, किसान दिवस पर सैफई के हैवरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनामिका अंबर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी में शामिल कर लिया है। मंच से शिवपाल सिंह यादव ने न केवल उनको पार्टी में शामिल किया बल्कि, उन्हें आने वाले लोकसभा चुनाव में मेरठ से पार्टी का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।

बता दें कि रविवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर एक समारोह के दौरान शिवपाल सिंह के सामने मेरठ की जानी मानी कवयित्री अनामिका अंबर ने राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की थी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में आस्था जताई थी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए उनको तत्काल पार्टी में शामिल करने की घोषणा कर दी। मंच से ही अनामिका अंबर ने प्रसपा में शामिल होकर देश सेवा करने का संकल्प लिया। वहीं, शिवपाल ने उनको आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी। शिवपाल ने कहा कि अनामिका जिस भी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहें पार्टी उन्हें कहीं से भी टिकट देगी।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद मेरठ निवासी डॉ. अनामिका अंबर ने बताया कि मेरठ उनका क्षेत्र है। इसलिए वह मेरठ से ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। पार्टी यदि उनको मेरठ से प्रत्याशी बनाएगी तो वह पूरे दमखम से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगी। वहीं उनके पति सौरभ सुमन जैन ने भी उनके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला