मेरठ

शिवपाल यादव की प्रसपा ने शुरू की 2022 के चुनाव की तैयारी, देखें वीडियो-

Highlights- सिवालखास सीट से शिवपाल यादव की अमित जानी को हरी झंडी- अमित जानी ने अपने जन्मदिन पर किया चुनाव लड़ने का ऐलान- समर्थकों ने किया फूलमालाओं से जोरदार स्वागत

less than 1 minute read
Nov 12, 2020

मेरठ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने मेरठ की सिवालखास विधानसभा सीट से 2022 के चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। अमित जानी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ेगे। मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में अमित जानी के समर्थकों ने उनका जन्मदिन जनसंघर्ष दिवस के रूप में मनाया। समारोह में समर्थकों ने अमित जानी का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा उनको शुभकामनाएं दीं।

अमित जानी ने अपने संबोधन में कहा कि वे जीवन भर देश प्रदेश में राजनीतिक संघर्ष करते रहे, लेकिन इस भागदौड़ में मेरठ कहीं पीछे छूट गया था। उन्होंने इस बार जन्मदिन का कार्यक्रम सिर्फ मेरठ के रखा और वे इसमें शामिल होने के लिए आये हैं। उन्होंने कहा कि ये उनकी जन्मभूमि है। उनकी अपनी माटी है अब वे यही से चुनाव लड़ेगे और अधिक समय यही सक्रिय रहेंगे।

अमित जानी ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से शिवपाल सिंह यादव की तरफ से हरी झंडी मिलने का दावा करते हुए कहा कि सपा-प्रसपा-रालोद गठबंधन हुआ तो सिवालखास सहित समूचे वेस्ट यूपी में भाजपा को 5-10 सीट से अधिक सीट नही मिलेंगी। जन्मदिन के बहाने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ अमित जानी ने आगामी 21 दिसबंर को जानी कस्बे में होने वाली किसान महारैली को सफल बनाने की भी रणनीतिक चर्चा की। इस मौके पे अंकित प्रधान, मोहित पाल, नवदीप गोलिया, वाहिद चौहान, कुक्कू चौधरी, कृष्णपाल चपराना, शेखर चौहान, शशांक त्यागी, गुरमीत साहनी , तबरेज अहमद सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
12 Nov 2020 05:38 pm
Also Read
View All