
सीएए के समर्थन में रैली कल,योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज आएंगे, चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
हापुड़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां कोरोना संकट काल में घरेलू उत्पादों को खरीदने पर जोर दे रहे हैं। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी घरेलू उत्पादों की बिक्री और निर्यात को प्रोत्साहित कर रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ जिले में निर्मित हथकरघा उत्पादों की जमकर तारीफ की।
मुख्यमंंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अपने चित्ताकर्षक शिल्प द्वारा घरों के सौंदर्यीकरण को अभिवर्धित करता हापुड़ का हैंडलूम/पावरलूम निर्मित सजावट और घरेलू इस्तेमाल का सामान भारतीय कारीगरी का नायाब उदाहरण है। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत से स्थानीय शिल्प अब वैश्विक स्तर पर भी अपनी चमक बिखेर रहा है।
उल्लेखनीय है कि एक जिला एक उत्पाद योजना को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने पिछले माह ही एक वचुर्अल मेले का आयोजन किया था। इसके साथ ही सरकार इस योजना को प्रोत्साहन देने के लिए समय-समय पर लोन मेले भी लगवा रही है। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के पांच दिवसीय वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट वचुर्अल मेले का शुभारंभ सीएम योगी ने किया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के सामान को खरीदने के लिए 35 देशों के लगभग एक हजार खरीदार जुड़े थे।
Published on:
12 Nov 2020, 3:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.