मेरठ

शादी समारोह में जूता चुराई की रस्म में मिली स्कूटी पर विवाद, फिर पंचायत होने के बाद मारी गोली

Highlights मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में जाकिर कालोनी का मामला स्कूटी के लिए शादी में हुआ था दो रिश्तेदारों में विवाद घायल अस्पताल में भर्ती, पीड़ित पक्ष ने दी थाने में तहरीर  
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2019, 12:16 PM IST
meerut

मेरठ। शादी के हंसी-खुशी माहौल में एक स्कूटी को लेकर विवाद हो गया। विवाद भी ऐसा कि एक रिश्तेदार ने दूसरे रिश्तेदार को गोली मार दी। दरअसल, लिसाड़ी गेट की जाकिर कालोनी में शादी समारोह के दौरान जूता चुराई की रस्म में मिली स्कूटी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। स्कूटी को लेकर दो रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। वहीं पर पंचायत हुई। पंचायत होने के बाद एक रिश्तेदार ने दूसरे को गोली मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार जाकिर कालोनी निवासी शहनाज की शादी सैदपुर के शहजाद के साथ हो रही थी। शादी के दौरान दुल्हन शहनाज के भाई फिरोज की बेटी ने दूल्हे का जूता चोरी कर लिया। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने जूता चोरी करने के बदले में नई स्कूटी दे दी। दुल्हन के भाई ने दूल्हा पक्ष से कहा कि हमारा स्कूटी लेने का हक नहीं है। इसके बाद दुल्हन के भाई फिरोज ने अपने बहनोई जाकिर को यह स्कूटी दे दी। फिरोज के दूसरे बहनोई ने इसका विरोध किया और कहा कि स्कूटी एक को ही नहीं देनी चाहिए।

रात को ही इस मामले में शादी के दौरान पंचायत हो गई। इस पर दुल्हन के भाई फिरोज ने अपने दोनों बहनोई से कहा कि स्कूटी उसके पास रहेगी, वह दोनो बहनोई को 30-30 हजार रुपये दे देगा। इस पर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान गोली चलने से फिरोज घायल हो गया। पंचायत में मौजूद रिश्तेदार गोली चलने के बाद वहां से फरार हो गए। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस वहां पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दोनों पक्ष समझौता करने के प्रयास में हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!