मेरठ

Health Is Wealth: ज्यादा पालक खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, इन बातों का रखें ख्याल

Highlights दिन में एक बार ही पालक का सेवन करें सीमित मात्रा में पालक खाने से होंगे लाभ ज्यादा पालक खाने से होते हैं साइड इफेक्ट्स
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2019, 7:50 AM IST
meerut

मेरठ। पालक (spinach) की सब्जी शरीर (Body) के लिए बहुत ही लाभकारी है, क्योंकि यह आयरन (Iron), फाइबर (Fiber) और मिनरल्स (Minerals) का बेहतर स्रोत है। ये शरीर को मजबूत और सेहतमंद बनाते हैं। अभी तक आपने पालक के फायदों (Profits) को सुना होगा, लेकिन हम आपको इसके नुकसान (Harmful) के बारे में बताने जा रहे हैं। यह सही है कि पालक औषधीय रूप से भी काम करता है, लेकिन अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है तो पालक से शरीर में कई गंभीर बीमारियां (Serious Diseases) उत्पन्न हो जाती है। इसलिए पालक का सेवन दिन में एक बार ही सीमित मात्रा में करें।

ज्यादा पालक खाने से ये नुकसान

1. पालक के ज्यादा सेवन से एनीमिया की बीमारी हो सकती है, क्योंकि अधिक मात्रा में लिया पालक उचित आयरन अवशोषित नहीं कर पाता।

2. पालक फाइबर का अच्छा स्रोत है। फाइबर पाचन के लिए आवश्यक है। फाइबर अगर ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो शरीर को इसका आदि होने में समय लगता है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन पेट में दर्द और गैस की बीमारियां बना देता है। इसलिए पालक का नियमित सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

3. पालक के अधिक सेवन से शरीर में फाइबर की मात्रा अधिक हो जाती है। इससे पेट में दर्द, बुखार के साथ दस्त की समस्या बन जाती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

4. पालक के ज्यादा सेवन से शरीर में कई तरह के विष उत्पन्न हो सकते हैं, क्योंकि पालक की खेती के समय इसमें डाले जाने वाले रसायन खाद पालक के पत्तों को विषाक्त बना देते हैं।

5. पालक के ज्यादा सेवन से शरीर में पूरी तरह से मिनरल्स अवशोषित नहीं हो पाते। जिसके कारण शरीर में खनिज की कमी के कारण कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।

6. पालक के अधिक सेवन से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है। क्योंकि पालक में प्यूरीन उच्च स्तर की होती है, यह शरीर में मेटाबोलिज्म बढ़ा देती है। इससे गठिया का रोग उत्पन्न हो सकता है। इससे जोड़ों में दर्द व सूजन शुरू हो जाते हैं।

7. पालक के ज्यादा सेवन से शरीर में खुजली और एलर्जी हो जाती है, जिससे त्वचा रोग उत्पन्न हो जाते हैं।

8. भोजन में पालक का ज्यादा सेवन करने से किडनी की पथरी की समस्या पैदा हो जाती है, क्योंकि किडनी में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है और छोटे-छोटे टुकडे किडनी में इकट्ठा होने शुरू हो जाते हैं, जो बाद में पथरी बना देते हैं।

इनका कहना है

फिजीशियन डा. पवन पराशर का कहना है कि पालक हमेशा सीमित मात्रा में लेना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पालक नुकसानदायक होता है। अधिक मात्रा में लेने से कई तरह की बीमारियां शरीर में लग सकती हैं। कम मात्रा में पालक लेना फायदेमंद होता है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला