मेरठ

थाने में आपत्तिजनक बैनर लगाने वाले छुटभैया छह भाजपा नेता गिरफ्तार

मेरठ के मेडिकल थाने में आपत्तिजनक बैनर लगाने वाले छह भाजपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सभी छुटभैया भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी मेरठ ने आदेश दिए हैं। थाने में हंगामा और उसके बाद आपत्तिजनक बैनर लगाने की जानकारी जब भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों को हुई तो उन्होंने भी इस पूरे प्रकरण पर नाराजगी जताई है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2022, 1:44 PM IST
थाने में आपत्तिजनक बैनर लगाने वाले छुटभैया छह भाजपा नेता गिरफ्तार
थाने में आपत्तिजनक बैनर लगाने वाले छुटभैया छह भाजपा नेता गिरफ्तार

थाना मेडिकल पर हंगामा करने एवं आपत्तिजनक बैनर लगाने के मामले को भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। थाने में हंगामा करने और आपत्तिजनक बैनर लगाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया हैै। जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम शम्भू पहलवान उर्फ प्रशान्त कौशिक, सागर पोसवाल, कुलदीप मसूरी, अंकुर चौधरी, अमित भड़ाना, अमर शर्मा हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने 212/22 धारा 147/352/353/505(2) में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए इन तथाकथित भाजपा नेताओं ने मेरठ दक्षिण क्षेत्र में भी भाजपा विधायक के साथ अपने पोस्टर और बैनर लगाए हुए थे। एसओ मेडिकल ने इन सभी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

ये था मामला
''भाजपा नेताओं क़ा मेडिकल थाने में आना मना है'' नाम से लगे पोस्टर के चलते सोशल मीडिया और हर तरफ भाजपा की जमकर किरकिरी करवा दी। इस पूरे प्रकरण में भाजपा की किरकिरी हो गई। ये विवादित पोस्टर सामने आने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। विपक्षी नेताओं क़ा दावा है की भाजपा नेताओं की थाने में दलाली से तंग आकर ही मेडिकल थानाध्यक्ष ने यह पोस्टर लगाया है।

खुद मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसपर तंज कसते हुए ट्वीट किया है जिसके बाद से प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाजपा को खासी शर्मिंदगी क़ा सामना करना पड़ रहा है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। असल में यह पोस्टर पुलिस की ओर से नहीं खुद भाजपा नेताओं की तरफ से लगाया गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के ही कुछ छुटभैये नेताओं ने चर्चा पाने और अपने नंबर बढ़ाने के चक्कर में पार्टी की किरकिरी करा दी।

Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग