मेरठ

कांग्रेसी नेत्री की बेटी को दामाद ने शादी के 9 साल बाद दे दिया तलाक, पुलिस ने भी नहीं सुनी शिकायत

खास बातें एसएसपी से मिलकर दामाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग लिसाड़ी गेट थाना पुलिस पर तहरीर नहीं लेने का आरोप लगाया हापुड़ में शादी की थी बेटी की, अब रह रही अपने मायके
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2019, 2:44 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में तलाक का एक और मामला सामने आया है। इस बाद महिला को उसके पति ने हापुड़ से फोन पर तीन तलाक दिया है। तलाक की शिकार इस महिला की मां काग्रेस नेत्री है। वह मेरठ में कांग्रेस महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी हापुड़ में की थी। बीती जनवरी से उनकी बेटी उनके पास मेरठ में ही रह रही थी। रविवार को उनकी बेटी के मोबाइल पर उसके पति ने फोन कर तीन तलाक दे दिया। कांग्रेस नेत्री बेटी के साथ तहरीर लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि थाना इंस्पेक्टर सूचना के बाद भी थाने नहीं पहुंचे। इसके बाद महिला नेत्री ने कप्तान से मिलकर तीन तलाक और इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।

नौ साल बाद दिया तलाक

लिसाड़ीगेट क्षेत्र समर गार्डन निवासी राहिला बेगम कांग्रेस महिला मोर्चा में महानगर उपाध्यक्ष है। राहिला के अनुसार, उनकी बेटी अंजुम की शादी नौ साल पहले हापुड़ निवासी मोहसिन पुत्र इरशाद खान से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। आरोप है कि कम दहेज लाने पर उनका दमाद बेटी अंजुम को प्रताड़ित करता था। 31 जनवरी 2019 को ससुराल वालों ने बेटी अंजुम को मार-पीटकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद अंजुम ने लिसाड़ी गेट थाने में ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उसके बाद से आगे की कार्रवाई थाना पुलिस ने नहीं की। तभी से अंजुम अपनी मां के पास रह रही थी। सोमवार शाम दामाद मोहसिन ने राहिला के मोबाइल पर कॉल की। राहिला ने मोबाइल अंजुम को सौंप दिया। तब बातचीत में गाली-गलौज कर मोहसिन ने तीन बार तलाक बोला।

थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की

राहिला अपने परिचित भाजपा नेता सम्मी राणा और अंजुम के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। महिला नेत्री का आरोप है कि थाने में तलाक पीड़िता को कोई न्याय नहीं मिल रहा और तो और उनकी कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की जा रही है। आज उन्होंने एसएसपी अजय साहनी से मिलकर इसकी शिकायत की। एसएसपी ने उनको न्याय का भरोसा दिलाया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला