मेरठ

गेस्ट हाउस में धमाके की सूचना से मचा हड़कंप, आधा दर्जन कांवड़ियों आयी चोटें, जांच में जुटी पुलिस

कांवड़ियों को आयी मामूली चाेटों के बाद कांवड़ यात्रा में आगे बढ़ गए  

2 min read
Aug 06, 2018
गेस्ट हाउस में धमाके की सूचना से मचा हड़कंप, आधा दर्जन कांवड़ियों आयी चोटें, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। दौराला हाइवे स्थित गेस्ट हाउस में सोमवार को तड़के संदिग्ध रूप से हुर्इ धमाकेदार आवाज से आधा दर्जन कांवड़िए मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गेस्ट हाउस में विस्फोट की खबर से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूरा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का अमला दौराला की ओर दौड़ पड़ा। इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

west up bulletin@1:00 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें

गेस्ट हाउस में आराम कर रहे थे कांवड़िए

दौराला हाइवे पर टोल प्लाजा के निकट बड़ौत निवासी प्रवीन का आशीर्वाद गेस्ट हाउस है। बताया जाता है कि सोमवार को तड़के करीब चार बजे दर्जनों कांवड़िए गेस्ट हाउस में आराम कर रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके की आवाज सुनकर कांवड़ियो में भगदड़ मच गई। धमाके के चलते गेस्ट हाउस में सीमेंट की चादरें आैर खिड़कियों के शीशे टूट गए। कांच लगने से दौराला निवासी कांवड़िया गोलू और गेस्ट हाउस संचालक प्रवीन सहित करीब आधा दर्जन अन्य कांवड़िए मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए भेजा। शुरूआती दौर में गेस्ट हाउस के भीतर सिलेंडर फटने की चर्चा रही, लेकिन पुलिस को मौके पर सिलेंडर फटने जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला। इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः पटाखे के धमाके के कारण गेस्ट हाउस की खिड़कियों का कांच टूटा है। वैसे इस बात की चर्चा रही कि कांवड़ यात्रा में बज रहे बड़े-बड़े डीजे से सीमेंट की चादरें आैर खिड़की के शीशे टूट गए, जो वहां बैठे कांवड़ियों को लग गए।

धमाका पुलिस के लिए बनी पहेली

दौराला में गेस्ट हाउस में हुआ धमाका पुलिस के लिए पहेली बना हुआ हैं। पुलिस पटाखे से धमाके की बात कह रही है, लेकिन गेस्ट हाउस में काम करने वाले लोगों का कहना है कि गेस्ट हाउस में पटाखे का क्या मतलब है। यहां पटाखा नहीं रखा था। वहीं स्थानीय अभिसूचना इकाई यानी एलआईयू भी इस घटना की जांच में जुट गई है। आखिर धमाका हुआ कैसे।

ये भी पढ़ें

सावन के दूसरे सोमवार को मेरठ के शिवालयों में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें
Published on:
06 Aug 2018 10:58 pm
Also Read
View All