मेरठ

बलात्कार और हत्या के आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस तो कर दिया ये ऐलान, मच गई खलबली

पुलिस अधीक्षक ने अब हत्यारों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की है।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 9:09 PM IST
Feature image

बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र में दस साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार और उसके बाद हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है। फजीहत से बचने के लिए अब पुलिस ने आरोपी का नाम बताने वाले को पचास हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है पता बताने वाले का नाम भी गुप्त रखा जायेगा।

गौरतलब है कि खेकड़ा कस्बे में बुधवार को एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया। जिसके बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को सड़क किनारे फैंक दिया गया था। मामले को लेकर कस्बे के लोगों में भारी आक्रोश है। लोग द्वारा पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफतार करने की मांग की जा रही है। वहीं खेकड़ा पुलिस के भी मामले को लेकर हाथ पैर फूले हुए हैं। दरअसल घटना के तीन दिन बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। दो दिन से पुलिस नगर में लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन उसके हाथ अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लगे हैं। जिससे हत्यारे को पकड़ा जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने अब हत्यारों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की है। एसपी बागपत शैलेष कुमार पांडे ने बताया कि बच्ची के हत्यारों को पकड़ने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जो भी आरोपी को जानता हो वह चुपके से पुलिस अधिकारियों को नाम बता दे। उसका नाम गुप्त रखा जायेगा साथ ही उसे इनाम भी दिया जायेगा। पुलिस द्वारा मामले में हत्यारों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा करने के बाद से खेकड़ा कस्बे में हलचल मच गयी है। वहीं शनिवार को भी देर शाम कस्बे के लोगों ने नगर में कैडिल मार्च निकाला और हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़े जाने की मांग की है।

Published on: