मेरठ

Upchunav: लोक सभा चुनाव से सबक लेकर सपा ने उपचुनाव में झोंकी पूरी ताकत, बनाई ये रणनीति, देखें वीडियो

Highlights सपा हाईकमान ने उपचुनावों के लिए सपाइयों की मांगी सूची अगले महीने से भाजपा सरकार के खिलाफ पार्टी करेगी प्रदर्शन माध्यमिक शिक्षक और ग्रेजुएट सभा के चुनाव की भी तैयारी

2 min read
Oct 06, 2019
Akhilesh

मेरठ। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में सपा बहुत रणनीति बनाकर मैदान में उतरेगी। उपचुनाव में सपाइयों को तैयार रहने के लिए कहा गया है और सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की लिस्ट मांगी गई है। सपा नेताओं का कहना है कि उपचुनाव में सपा मजबूती के साथ उतरेगी और जीत हासिल करेगी।

उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई

जिला सपा कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जिला अध्यक्ष समेत महानगर के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षक और ग्रेजुएट सभा चुनाव के लिए भी रणनीति बनाई गई। उपचुनाव के मद्देनजर सपाइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सपाइयों ने बैठक में आगामी महीने का एजेंडा तैयार किया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि बैठक में आगामी उपचुनाव की रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि हाईकमान से आदेश मिले हैं कि उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू की जाए। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षक और स्नातक के चुनाव के लिए भी पार्टी तैयारी कर रही है।

अगले महीने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि अगले महीने में भाजपा सरकार के खिलाफ सपा जोरदार मोर्चा खोलने जा रही है। भाजपा सरकार मनमानी पर उतारू है। भाजपाई दुष्कर्म के आरोप में फंस रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा महंगाई और बिजली की बढ़ी दरों से लोग परेशान हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। तीन तलाक के मामले भाजपा राज में बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सपा उपचुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी। इसके लिए हाईकमान स्तर से रणनीति तैयार की जा रही है। मेरठ से सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची मांगी गई है। जिन क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं। वहां पर ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
06 Oct 2019 04:49 pm
Also Read
View All