मेरठ

सपा के इस बड़े नेता ने कहा कि भाजपा के सफाए की शुरुआत अखिलेश ने करार्इ, साथ ही लोक सभा चुनाव के लिए दी ये सलाह, देखें वीडियो

पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सपाइयों में जोश
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2018, 3:05 PM IST
meerut
सपा के इस बड़े नेता ने कहा कि भाजपा के सफाए की शुरुआत अखिलेश ने करार्इ, लोक सभा चुनाव के लिए दी ये सलाह, देखें वीडियो

मेरठ। पांच राज्यों में भाजपा की करारी हार के बाद विपक्ष भी अब नए तेवर और स्फूर्ति के साथ भाजपा पर फिर से हमलावर हो गया है। मेरठ के सरधना पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम का कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। कार्यक्रम में एक ओर जहां पर तीन राज्यों में भाजपा की सरकार जाने पर सपा कार्यकर्ताआें में उत्साह दिखा, वहीं नरेश उत्तम ने भी मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संदेश दिया कि आने वाले 2019 के चुनाव के लिए वे तैयार रहें। सपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश से भाजपा के सफाये का अभियान उप्र से शुरू हुआ था।

अखिलेश ने शुरू कराया था ये सिलसिला

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस अभियान की श्रीगणेश सपा के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। उन्होंने कहा कि कैराना, फूलपुर और गोरखपुर में भाजपा की करारी हार के बाद से ही भाजपा की देश और प्रदेश सरकार को यह संदेश मिल चुका था कि आने वाले दिनों में भाजपा की विदाई जल्द ही हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कैराना में तबस्सुम हसन की जीत और गोरखपुर में हार से यह साबित हो चुका था अब जनता जुमलेबाजों के झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि उप्र जैसे प्रदेश से ही भाजपा के सफाए की शुरूआत हुई है।

मेहनत करें चूके नहीं

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाला समय बहुत मेहनत करने का है। यदि थोड़ा भी चूके तो मामला गड़बड़ा सकता है। इसलिए सभी को पूरी मेहनत और लगन के साथ आने वाले चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह दल है। जिसमें केंद्र से भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने की ताकत है। यह काम अखिलेश यादव ही कर सकते हैं। जो कि उन्होंने उप्र में हुए पिछले उपचुनाव में दिखा दिया। इस दौरान मंच पर सरधना के पूर्व सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान भी मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मंच पर प्रदेशाध्यक्ष के साथ उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला